भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय की जान को खतरा, कहा- पश्चिम बंगाल में मेरी फोटो पर कभी भी चढ़ सकती है माला

विजयवर्गीय ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं के लिए वहां पर काम करना चुनौतियों से भरा है। ममता सरकार बहुत ही हिंसक बर्ताव करती है। जो भी भाजपा कार्यकर्ता वहां काम कर रहे हैं उन सभी की जान को खतरा बना हुआ है।

By Dhyanendra SinghEdited By: Publish:Mon, 12 Oct 2020 06:18 PM (IST) Updated:Mon, 12 Oct 2020 06:18 PM (IST)
भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय की जान को खतरा, कहा- पश्चिम बंगाल में मेरी फोटो पर कभी भी चढ़ सकती है माला
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव हैं कैलाश विजयवर्गीय।

इंदौर, जेएनएन। भाजपा के तेज तर्रार नेता व राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की जान को खतरा है। यह बात उन्होंने खुद कही है। विजयवर्गीय ने सोमवार बताया कि पश्चिम बंगाल में मेरी जान को खतरा है। ममता सरकार पर सवालिया निशान खड़ा करते हुए उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में सरकार के खिलाफ बोलने वाले लोगों की फोटो पर कभी भी माला चढ़ सकती है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं के लिए वहां पर काम करना चुनौतियों से भरा है। ममता सरकार बहुत ही हिंसक बर्ताव करती है। जो भी भाजपा कार्यकर्ता वहां काम कर रहे हैं उन सभी की जान को खतरा बना हुआ है।

विजयवर्गीय बोले, पश्चिम बंगाल पुलिस द्वारा फेंके गए बम

एक दिन पहले ही विजयवर्गीय ने पार्टी के राज्य सचिवालय मार्च के दौरान बंगाल पुलिस द्वारा बम फेंकने और मानवाधिकारों का उल्लंघन किए जाने का आरोप लगाया था। भाजपा नेता ने कहा था कि पार्टी पुलिस द्वारा किए गए अमानवीय व्यवहार को लेकर न्याय के लिए अदालत जाएगी।

उन्होंने आरोप लगाया कि बंगाल सरकार दोहरे नियमों का पालन कर रही है जिसमें एक भाजपा के लिए और दूसरा सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के लिए है। उन्होंने कहा कि कथित हाथरस कांड और कृषि संबंधी कानूनों के खिलाफ तृणमूल की रैलियों के दौरान कोविड-19 दिशानिर्देशों का उल्लंघन किया गया लेकिन उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया था धरना

बता दें कि भाजपा नेता मनीष शुक्ला के हत्यारे को कड़ी सजा देने तथा घटना की जांच सीबीआइ से कराए जाने की मांग को लेकर सोमवार को बंगाल के हुगली जिले के विभिन्न नगरपालिकाओं के समक्ष भाजपा कार्यकर्ताओं ने घरना दिया था। हुगली के रिसड़ा वलिग्टन जूट मिल गेट के समक्ष से सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आगे बढ़े। इस प्रतिवाद जुलूस में बड़ी संख्या में महिलाएं भी उपस्थित थी।

chat bot
आपका साथी