भविष्य के युद्ध को लेकर सेना प्रमुख ने जाहिर की चिंता, कहा- होंगे बेहद विनाशकारी

सेना प्रमुख बिपिन रावत ने भविष्य में होने वाली जंग को हाइब्रिड युद्ध का नाम देते हुए कहा कि भविष्य में होने वाले युद्ध ज्यादा विनाशकारी होंगे।

By Ayushi TyagiEdited By: Publish:Sat, 13 Jul 2019 01:52 PM (IST) Updated:Sat, 13 Jul 2019 02:05 PM (IST)
भविष्य के युद्ध को लेकर सेना प्रमुख ने जाहिर की चिंता, कहा- होंगे बेहद विनाशकारी
भविष्य के युद्ध को लेकर सेना प्रमुख ने जाहिर की चिंता, कहा- होंगे बेहद विनाशकारी

नई दिल्ली, जेएनएन। इस साल कारगिल युद्ध के 20 साल पूरे हो गए है। एक सेमिनार में सेना प्रमुख बिपिन रावत ने भविष्य में होने वाले युद्धों को लेकर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि भविष्य में जो युद्ध होंगे वह बेहद ही ज्यादा विनाशकारी और अनुमान से परे होंगे। तब तकनीक की बड़ी भूमिका रहेगी। इस तरह के युद्ध से बड़े स्तर पर तबाही हो सकती है। उन्होंने  भविष्य में होने वाले युद्ध को 'हाइब्रिड युद्ध' का नाम दिया है।

रावत ने कहा कि सेना को हर तरह के युद्ध (मल्टी स्पेक्ट्रम वार) के लिए तैयार रहना चाहिए। तकनीक के बढ़ते दबाव ने युद्ध के हालातों को बदल दिया है। देखा जाए तो आज युद्ध में साइबर दुनिया एक बड़ी भूमिका निभा रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि दुश्मन भारत के खिलाफ किसी तरह की कोई कार्रवाई करता है तो उसे उसी की भाषा में जवाब दिया जाएगा। बिपिन रावत ने कारगिल युद्ध में हासिल हुई विजय का जिक्र कर कहा कि कई तरह की बाधाओं के बाद भी हासिल हुई जीत पर देश और सेना को गर्व है। 

कारगिल विजय दिवस स्वतंत्र भारत के लिये एक महत्वपूर्ण दिवस है। लगभग 60 दिन तक कारगिल युद्ध चला था 26 जुलाई को इस युद्ध का अंत हुआ था। इस युद्ध की शुरुआत जब हुई थी जब पाकिस्तान सैनिकों ने कारगिल की ऊंची पहाड़ियों पर घुसपैठ कर वहां अपना ठिकाना बना लिया था। 

chat bot
आपका साथी