मुंबई में अमित शाह ने भाजपा नेताओं के साथ की बैठक, शिवसेना नहीं हुई शामिल

गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को मुंबई में पार्टी के नेताओं के साथ बैठक की। इस बैठक में भाजपा की सहयोगी पार्टी शिवसेना नहीं हुई।

By TaniskEdited By: Publish:Mon, 02 Sep 2019 03:46 PM (IST) Updated:Mon, 02 Sep 2019 03:46 PM (IST)
मुंबई में अमित शाह ने भाजपा नेताओं के साथ की बैठक, शिवसेना नहीं हुई शामिल
मुंबई में अमित शाह ने भाजपा नेताओं के साथ की बैठक, शिवसेना नहीं हुई शामिल
मुंबई, पीटीआई। गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को मुंबई में पार्टी के नेताओं के साथ बैठक की। इस बैठक में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी शामिल हुए, लेकिन भाजपा की सहयोगी पार्टी शिवसेना इसमें शामिल नहीं हुई। शाह ने अपने मुंबई दौरे के दौरान वे उन्होंने मालाबार हिल क्षेत्र में मुख्यमंत्री के आधिकारिक निवास (वर्षा) पर भी गए। शाह की बैठक केवल भाजपा नेताओं के लिए ही थी और उन्होंने यहां प्रभादेवी के सिद्धिविनायक मंदिर का भी दौरा किया। पार्टी के एक पदाधिकारी ने इसकी जानकारी दी। 
सीएम फडणवीस समेत नेताओं से मुलाकात की
इससे पहले रविवार शाम को शाह ने सोलापुर में फड़नवीस की 'महाजनादेश यात्रा' के दूसरे चरण के समापन के दौरान एक रैली को संबोधित किया, जो आगामी राज्य विधानसभा चुनावों से पहले एक जन अभियान था।अमित शाह रात में सोलापुर में  ठहरे थे। इस दौरान सीएम फडणवीस, राज्य भाजपा प्रमुख चंद्रकांत पाटिल और कुछ अन्य नेताओं के साथ बातचीत की। सोमवार को शाह ने फडणवीस के साथ मुंबई की यात्रा की, जहां उन्होंने कुछ राज्य के पार्टी नेताओं से संक्षिप्त मुलाकात की।
 
शिवसेना के नेताओं से मुलाकात नहीं की
राज्य में जल्द ही चुनाव होने वाला है। ऐसे में माना जा रहा था कि अमित शाह, शिवसेना के नेताओं से मुलाकात करेंगे, लेकिन उन्होंने मुलाकात नहीं की। गौरतलब है कि साल 2014 में दोनों ने अलग-अलग चुनाव लड़ें थे। भाजपा को इस दौरान 288 में 121 सीट पर जीत मिली थी। यह राज्य में किसी पार्टी द्वारा को विधानसभा चुनाव में मिला सबसे ज्यादा सीट है। 
 
विपक्षी दल के नेता शिवसेना और भाजपा में हुए शामिल
विपक्षी दल कांग्रेस और राकांपा के कई विधायक और नेता हाल के दिनों में भाजपा या उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो गए हैं। 7 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राज्य दौरे पर होंगे। ऐसे में माना जा रहा कि इस दौरान कुछ और विपक्षी नेता के भाजपा में शामिल हो सकते हैं। पीएम मोदी इस दौरान कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी केंद्र और महाराष्ट्र में भाजपा की सहयोगी है।
chat bot
आपका साथी