2021 असम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पांच दलों के साथ गठबंधन कर उतरेगी मैदान में

देश कांग्रेस अध्यक्ष रिपुन बोरा ने बताया कि विभिन्न पार्टियों से चर्चा के बाद यह फैसला किया गया है कि कांग्रेस आल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट भाकपा माकपा भाकपा (माले) और आंचलिक गण मोर्चा के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी।

By Nitin AroraEdited By: Publish:Wed, 20 Jan 2021 08:40 AM (IST) Updated:Wed, 20 Jan 2021 08:40 AM (IST)
2021 असम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पांच दलों के साथ गठबंधन कर उतरेगी मैदान में
2021 असम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पांच दलों के साथ गठबंधन कर उतरेगी मैदान में

गुवाहाटी, पीटीआइ। असम प्रदेश कांग्रेस समिति ने मंगलवार को बताया कि वह आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए पांच पार्टियों के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रिपुन बोरा ने बताया कि विभिन्न पार्टियों से चर्चा के बाद यह फैसला किया गया है कि कांग्रेस आल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट, भाकपा, माकपा, भाकपा (माले) और आंचलिक गण मोर्चा के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी।

राज्यसभा सांसद ने कहा, 'हमारे दरवाजे सभी भाजपा विरोधी दलों के लिए खुले हैं और हम क्षेत्रीय राजनीतिक दलों को भाजपा के साथ हमारी लड़ाई के लिए हाथ मिलाने के लिए आमंत्रित करते हैं।' उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने राज्य और राष्ट्र के सर्वोत्तम हित में सभी सांप्रदायिक शक्तियों को बाहर करने का बीड़ा उठाया है। बोरा ने कहा कि पार्टी ने आगामी असम चुनावों को राज्य के लिए बहुत गंभीरता से समझा है और वरिष्ठ नेताओं के हाथ कमान है।

बता दें कि पांच दलों के गठबंधन को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली एक उच्च स्तरीय कांग्रेस टीम, जिसमें AICC के महासचिव मुकुल वासनिक, बिहार कांग्रेस के विधायक शकील अहमद और पार्टी के असम प्रभारी जितेंद्र सिंह और प्रतिनिधियों के साथ विचार-विमर्श कर रहे हैं। 

वहीं, बोरा ने कहा कि हमारे केंद्रीय नेताओं ने जमीनी स्तर पर राज्य स्तरीय पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया और भाजपा को चुनौती देने का निर्णय लिया गया। नेता ने कहा कि राज्य की संस्कृति, भाषा, पहचान और विरासत को बचाने के हित में कांग्रेस सभी दलों का स्वागत करती है। आए और भाजपा से लड़े।

chat bot
आपका साथी