भारत-पाक ने अपने यहां उच्चायुक्त को तलब किया, भारत ने सैन्य ठिकानों पर हमले के प्रयास पर जताई आपत्ति

पाकिस्तान के उप उच्चायुक्त सैयद हैदर शाह को साउथ ब्लॉक में तलब किया गया।

By Ravindra Pratap SingEdited By: Publish:Wed, 27 Feb 2019 07:06 PM (IST) Updated:Wed, 27 Feb 2019 07:07 PM (IST)
भारत-पाक ने अपने यहां उच्चायुक्त को तलब किया, भारत ने सैन्य ठिकानों पर हमले के प्रयास पर जताई आपत्ति
भारत-पाक ने अपने यहां उच्चायुक्त को तलब किया, भारत ने सैन्य ठिकानों पर हमले के प्रयास पर जताई आपत्ति

नई दिल्ली, पीटीआइ। भारतीय वायुसेना की कार्रवाई के बाद पाकिस्तानी वायुसेना द्वारा भारतीय सैन्य ठिकानों को निशाना बनाए जाने के प्रयास के बाद दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया। दोनों देशों ने बुधवार को अपने-अपने यहां स्थित एक दूसरे के उच्चायुक्त को तलब कर विरोध जताया है। भारत ने पाकिस्तान के उप उच्चायुक्त को बुलाकर पाकिस्तानी वायुसेना की गतिविधि पर कड़ा विरोध जताया। यह जानकारी विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने दी है।

सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान के उप उच्चायुक्त सैयद हैदर शाह को साउथ ब्लॉक में तलब किया गया। उनसे भारतीय अधिकारियों ने पाकिस्तान द्वारा भारतीय पायलट को पकड़े जाने के बारे में भी कहा। भारत ने मंगलवार को पाकिस्तान में जैश-ए-मुहम्मद के आतंकी शिविर पर की गई कार्रवाई के जवाब में पाकिस्तानी वायुसेना द्वारा बुधवार को भारतीय सैन्य ठिकानों को निशाना बनाए जाने का आरोप लगाया।

इस्लामाबाद में पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने भारतीय उच्चायुक्त गौरव अहलूवालिया को तलब किया। विदेश मंत्रालय ने नियंत्रण रेखा पर भारतीय सेना द्वारा अकारण संघर्ष विराम का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। पाकिस्तान ने कहा है कि गोलीबारी में उसके चार नागरिक मारे गए हैं।

दक्षिण एशिया और सार्क के महानिदेशक मुहम्मद फैसल विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता भी हैं। उन्होंने विरोध दर्ज कराने के लिए अहलूवालिया को तलब किया था। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि 26 फरवरी को निकिआल और खुइराटा में हुई फायरिंग में तीन महिलाएं सहित चार नागरिक मारे गए और छह अन्य घायल हो गए।

chat bot
आपका साथी