‘खेलो इंडिया’ का रंगारंग आगाज, असम के सीएम ने दिया संदेश- ‘खेलो और चमको’

Khelo India Youth Games 2020 13 दिनों तक चलने वाले ‘खेलो इंडिया’ में 37 राज्‍यों व केंद्रशासित प्रदेशों के कुल 6800 खिलाड़ी हिस्‍सा ले रहे हैं। इसका शुभारंभ शुक्रवार को हुआ।

By Monika MinalEdited By: Publish:Sat, 11 Jan 2020 02:00 PM (IST) Updated:Sat, 11 Jan 2020 02:00 PM (IST)
‘खेलो इंडिया’ का रंगारंग आगाज, असम के सीएम ने दिया संदेश- ‘खेलो और चमको’
‘खेलो इंडिया’ का रंगारंग आगाज, असम के सीएम ने दिया संदेश- ‘खेलो और चमको’

गुवाहाटी, एजेंसी। केंद्रीय खेल मंत्री किरन रिजिजू और असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने शुक्रवार को ‘खेलो इंडिया’ (Khelo India) का शुभारंभ किया। तीसरी बार इस इवेंट का उद्घाटन रंगारंग कार्यक्रमों के साथ किया गया। इसमें असम की सांस्कृतिक विविधता और देश की एकता को पेश किया गया। समारोह के शुरुआत में स्टार धाविका हिमा दास (Hima Das) ने खेलों का अग्निकुंड प्रज्ज्वलित किया व खेल मंत्री किरण रिजीजू (Kiren Rijiju) और असम (Assam) के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल (Sarbanand Sonowal) ने खेलो इंडिया का उद्घाटन किया।

खेलो इंडिया इवेंट कुल 13 दिनों तक चलेगा। इसमें 37 राज्‍यों व केंद्रशासित प्रदेशों के कुल 6800 खिलाड़ी हिस्‍सा ले रहे हैं। त्रिपुरा की ट्रिपल गोल्‍ड मेडलिस्‍ट जिम्‍नास्‍टिक्‍स प्रियंका दासगुप्‍ता की कोच सुमा नंदी ने बताया कि खेलो इंडिया ने प्रियंका के भविष्‍य को ठोस आधार प्रदान किया।

इस उद्घाटन समारोह को देखने के लिए इंदिरा गांधी स्टेडियम में 25 हजार दर्शक मौजूद थे। इसका प्रसारण टेलीविजन पर भी किया गया। पूर्वोत्तर के सातों राज्यों के खिलाड़ियों को भी एक साथ मशाल रिले के आखिर में एक साथ देखा गया। भारत में कबड्डी के कोच बलवान सिंह ने कहा कि आने वाले दिनों में भारत दुनिया का स्‍पोर्ट्स कैपिटल बन जाएगा।

#kheloIndia: India’s legendary coach of kabaddi Balwan Singh says India will become sports capital in world in coming days.

#KheloIndiaYouthGames2020#KheloIndia2020 | #KIYG2020Guwahati#AIRVideos: Shashank pic.twitter.com/ludijVgaFb — All India Radio News (@airnewsalerts) January 11, 2020

मुख्‍यमंत्री सोनोवाल ने कहा, ‘मैं कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी और अरुणाचल से लेकर गुजरात तक के सभी एथलीटों का तहेदिल से स्वागत करता हूं। आप सब अगले 13 दिनों में अपनी सर्वश्रेष्ठ क्षमता के साथ अपना कौशल दिखाएं। पूरा देश चाह रहा है कि आप खेलो और चमको।’ 

यह भी पढ़ें: खेलो इंडिया में इस बार भी गोल्ड पर रहेगा मेरा टारगेट : सरताज

यह भी पढ़ें: Khelo India Youth Games: कबड्डी स्पर्धा में बिहार का शानदार आगाज, दो वर्गों में मिली जीत

chat bot
आपका साथी