पर्यावरण को सुरक्षित रखना हमारा परम कर्तव्य है : डा. द्विवेदी

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी डालमिया विद्या मंदिर में विश्व पर्यावरण दिवस नए अंदाज में शिक्षक एवं बच्चों के द्वारा वर्चुअल माध्यम से मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 06 Jun 2021 09:30 AM (IST) Updated:Sun, 06 Jun 2021 09:30 AM (IST)
पर्यावरण को सुरक्षित रखना हमारा परम कर्तव्य है : डा. द्विवेदी
पर्यावरण को सुरक्षित रखना हमारा परम कर्तव्य है : डा. द्विवेदी

संसू, राजगांगपुर : हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी डालमिया विद्या मंदिर में विश्व पर्यावरण दिवस नए अंदाज में शिक्षक एवं बच्चों के द्वारा वर्चुअल माध्यम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा में बच्चों एवं शिक्षकों द्वारा शपथ ली गई कि प्लास्टिक बैग का उपयोग नहीं करेंगे। इसके उपयोग में कमी लाने के लिए लोगों को भी प्रेरित करेंगे। पेड़ों व पशु-पक्षियों को परिवार का ही अंग समझकर उनकी देखभाल करेंगे। कक्षा प्री प्राइमरी व प्राइमरी के छात्रों ने गमलों में पौधे लगाकर उसे बढ़ने तक लगातार सिंचित करने का संकल्प लिया। इस मौके पर कक्षा 6 से 10 के छात्रों के लिए पर्यावरण विषयक क्विज एवं सीनियर छात्रों के लिए निबंध व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्राचार्य डा. राघवेंद्र द्विवेदी ने कोविड-19 गाइडलाइंस का पालन करते हुए विद्यालय परिसर में 10 पौधे लगाकर पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। तथा यह संकल्प लिया कि पर्यावरण की रक्षा हम सब की है जिसे सुरक्षित रखना हमारा परम कर्तव्य है। संबलपुर मंडल में मना पर्यावरण दिवस : संबलपुर रेल मंडल में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बलांगीर, टिटिलागढ़, कांटाबांजी व अन्य महत्वपूर्ण स्टेशनों पर पौधारोपण, विभिन्न स्टेशनों पर सफाई अभियान, कर्मचारियों के बीच प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया और मंडल की रेलवे कालोनियों, मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय व विभिन्न स्टेशनों पर जागरुकता बैनर का प्रदर्शन कोविड प्रोटोकॉल को बनाए रखते हुए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर वर्चुअल मोड के माध्यम से एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का विषय -पारिस्थितिकी तंत्र बहाली था। मंडल रेल प्रबंधक प्रदीप कुमार ने संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए कहा कि हमें अपनी आजीविका का समर्थन करने वाले पारिस्थितिकी तंत्र की रक्षा के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त करनी चाहिए। संबलपुर महानगरपालिका के प्रवर्तन अधिकारी शुभंकर महांती ने मुख्यवक्ता के रुप में शामिल होकर पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से पारिस्थितिकी तंत्र बहाली के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। अपर मंडल रेल प्रबंधक एलवी एसएस पात्रुरडू ने भी अपने विचार साझा किए और कहा कि हमें इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि हमारे पर्यावरण की रक्षा के लिए क्या किए जाने की आवश्यकता है। संबलपुर के मंडल पर्यावरण सह गृह देखभाल प्रबंधक मोहनीश ब्रम्ह ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन साझा किया। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता संजय कुमार ने संगोष्ठी का समन्वय किया।

chat bot
आपका साथी