बीरमित्रपुर में जार्ज तिर्की का भव्य स्वागत

विधायक कार्यालय बीरमित्रपुर में शुक्रवार को कांग्रेस व गांगपुर लेबर

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Sep 2018 10:27 PM (IST) Updated:Fri, 21 Sep 2018 10:27 PM (IST)
बीरमित्रपुर में जार्ज तिर्की का भव्य स्वागत
बीरमित्रपुर में जार्ज तिर्की का भव्य स्वागत

संवाद सूत्र, बीरमित्रपुर : विधायक कार्यालय बीरमित्रपुर में शुक्रवार को कांग्रेस व गांगपुर लेबर यूनियन की ओर से जार्ज तिर्की का भव्य स्वागत किया गया। विधायक जार्ज तिर्की ने कांग्रेस के केंद्रीय नेताओं से मिलने तथा संगठन में सक्रिय कर्मी के रूप में काम करने की जानकारी दी।

झारखंड मुक्ति मोर्चा छोड़ कर विधायक जार्ज तिर्की के कांग्रेस में शामिल होने के बाद पहली बार बीरमित्रपुर पहुंचने पर विधायक कार्यालय में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। टाउन अध्यक्ष विक्रम पटनायक ने इसकी अध्यक्षता करते हुए कहा कि विधायक जार्ज तिर्की का कांग्रेस में शामिल होने से संगठन को मजबूती मिलेगी। आने वाले विधानसभा, लोक सभा एवं नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस का परिणाम अच्छा होने की उम्मीद जताई। सभी भेदभाव भुलाकर कर्मियों से संगठन को मजबूत बनाने के लिए काम करने का आह्वान किया। विधायक जार्ज तिर्की ने कहा कि चुनाव में टिकट मिले या न मिले कांग्रेस में रहकर सक्रिय रूप से काम करेंगे एवं आला कमान के हर निर्देश का पालन करेंगे। उन्होंने नई दिल्ली में केन्द्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, पीसीसी अध्यक्ष निरंजन पटनायक के साथ मिलकर जिले में कांग्रेस की स्थिति से उन्हें अवगत कराने तथा इसे मजबूती देने पर चर्चा करने की बात कही। इस कार्यक्रम में ललन श्रीवास्तव, शौकत अली, अक्षय बेहरा, एमडी जाकीर, विजय शर्मा, अरखित विभार, कार्तिक मसांत, कुआरमुंडा के पूर्व ब्लाक चेयरमैन सुषमा नायक समेत अन्य लोगों ने अपने विचार रखे।

chat bot
आपका साथी