बाइक पर अवैध लकड़ी ले जाते दो गिरफ्तार

वन विभाग द्वारा राजगांगपुर ब्लाक के छत्तम पंचायत खटंग गांव के निकट बाइ

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Jun 2019 11:21 PM (IST) Updated:Sun, 23 Jun 2019 06:39 AM (IST)
बाइक पर अवैध लकड़ी ले जाते दो गिरफ्तार
बाइक पर अवैध लकड़ी ले जाते दो गिरफ्तार

संसू, राजगांगपुर : वन विभाग द्वारा राजगांगपुर ब्लाक के छत्तम पंचायत, खटंग गांव के निकट बाइक पर लदी अवैध लकड़ी के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। कुल नौ बोटा बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार गुरुवार तड़के चार बजे रेंजर चंद्रशेखर गडनायक की सूचना के आधार पर खटंग गांव के पास स्थित जंगल से लकड़ी की अवैध ढुलाई कर रहे बाइक सवारों को दबोचा गया। सोनाखान फोरेस्टर प्रफुल्ल कुमार स्वाई ,फोरेस्ट गार्ड रतन महाकुल एवं कल्पना साहु के साथ वन विभाग के पैरा कर्मचारियों की एक टीम ने तड़के 4:30 बजे कार्रवाई की। दोनों युवक बाइक पर सवार थे और साल के नौ बोटा बाइक पर लादकर ले जा रहे थे। दोनों की पहचान राजगांगपुर बगीचापाड़ा निवासी ब्रजेश राउत तथा कुम्हारकेला निवासी सोनु संखारी के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि लकड़ी का यह अवैध कारोबार लंबे समय से कर रहा है। लकड़ी कहां से लाया जा रहा था इसकी जांच विभाग कर रहा है। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया गया है।

chat bot
आपका साथी