वज्रपात से एक की मौत, तीन घायल

लहुणीपड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत शरधापुर ग्राम के पतलासाही में शनिवार की संध्या स

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jun 2017 07:31 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jun 2017 07:31 PM (IST)
वज्रपात से एक की मौत, तीन घायल
वज्रपात से एक की मौत, तीन घायल

लहुणीपड़ा : लहुणीपड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत शरधापुर ग्राम के पतलासाही में शनिवार की संध्या साढ़े पांच बजे वज्रपात की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन व्यक्ति घायल हो गए। सभी खेत से अपने घर की ओर लौट रहे थे तभी यह आपदा हुई। इसकी चपेट में आने से महेंद्र महतो (55) की मौत हो गयी जबकि भुवनेश्वर महांत (65), मनोज महांत (25) एवं अन्य एक युवक घायल हो गया। मृत महेंद्र एक वर्ष पूर्व सालेइडीह ग्राम से आकर अपने ससुराल श्रधापुर में रह रहा था।

chat bot
आपका साथी