हिमांशु नायक बने जिला भाजपा के उपाध्यक्ष

भाजपा सुंदरगढ़ सांगठनिक जिला के जिलाध्यक्ष बट किशोर मिश्र ने राजगांगप

By JagranEdited By: Publish:Thu, 01 Nov 2018 11:56 PM (IST) Updated:Thu, 01 Nov 2018 11:56 PM (IST)
हिमांशु नायक बने जिला भाजपा के उपाध्यक्ष
हिमांशु नायक बने जिला भाजपा के उपाध्यक्ष

संवाद सूत्र, सुंदरगढ़: भाजपा सुंदरगढ़ सांगठनिक जिला के जिलाध्यक्ष बट किशोर मिश्र ने राजगांगपुर कांसबाहाल मंडल के तेज तर्रार नेता हिमांशु नायक की पदोन्नति कर उन्हें जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके पूर्व वे जिला कार्यकारिणी सदस्य के साथ कुतरा मंडल प्रभार का काम भी देख रहे थे। दो दशक से भाजपा से जुड़े हिमांशु मंडल तथा जिला कमेटी के विभिन्न पदों पर रह चुके हैं।

जिलाध्यक्ष मिश्र ने उनकी सांगठनिक दक्षता को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। गत जिला परिषद चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र देहुरी की जीत में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी। यह पद मिलने से जिले में संगठन को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई गई है। नायक ने यह जिम्मेदारी मिलने से केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम, जिलाध्यक्ष बटकिशोर मिश्र, राजगांगपुर विधानसभा प्रभारी गिरीशचंद्र साहु के प्रति आभार जताने समेत उनके विश्वास पर खरा उतरने के लिए प्रयास करने की बात कही है। हिमांशु को जिलाध्यक्ष बनाए जाने से राष्ट्रीय परिषद सदस्य महेंद्र मांझी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उपेंद्र प्रधान, कुलदीप ¨सह, नारायण प्रसाद मोदी, कमल अग्रवाल, अशोक मेहता, रवि देहुरी, नर¨सह ¨मज, माखू टोप्पो, श्रीध्र स्वांई, रमेश हाजरा, भरत विश्वकर्मा, अनुज पात्रो, धीरज मित्तल समेत अन्य भाजपाइयों ने बधाई देने समेत संगठन और मजबूत होने का विश्वास जताया है।

chat bot
आपका साथी