बीजद विधायकों का राजगांगपुर में भव्य स्वागत

रविवार को सुंदरगढ़ जिले के दौरे में आए राज्य के पांच बीजद विधायकों का रानीबंध में दलीय कार्यकर्ताओं की ओर से भव्य स्वागत किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 11 Jan 2021 10:05 PM (IST) Updated:Mon, 11 Jan 2021 10:05 PM (IST)
बीजद विधायकों का राजगांगपुर में भव्य स्वागत
बीजद विधायकों का राजगांगपुर में भव्य स्वागत

संसू, राजगांगपुर : रविवार को सुंदरगढ़ जिले के दौरे में आए राज्य के पांच बीजद विधायकों का रानीबंध में दलीय कार्यकर्ताओं की ओर से भव्य स्वागत किया गया। इससे पूर्व बीजद अध्यक्ष राजेंद्र बेहरा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता बाइक रैली निकालकर रामाबहाल टोल गेट पहुंचे। यहां पर राउरकेला के विधायक शारदा नायक, टांगी विधायक सह छात्र बीजद के अध्यक्ष देवी रंजन त्रिपाठी, विधायक व्योमकेस राय, सुंदरगढ़ के पर्यवेक्षक सह सुकिदा के विधायक प्रीति रंजन गढ़ई, धर्मशाला के विधायक बलवंत राय को फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया। यहां सभी विधायकों को बाइक रैली में रानीबंध लाया गया। यहां पर सभी ने वीर बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण उन्हें नमन किया। इस मौके पर बीजद विधायकों ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी पंचायत चुनाव के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। विधायकों ने कहा कि आगामी नपा चुनाव में बीजद का परचम लहराने के लिए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना होगा। इसके लिए सभी को एकजुट होकर अभी से मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के विभिन्न योजनाओं व कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाना होगा। साथ ही आम आदमी की छोटी-बड़ी सभी समस्या के समाधान के लिए प्रयास करना होगा। तभी पंचायत चुनाव में हम दल का परचम पूरे राज्य में लहरा सकेंगे। विधायकों ने दल की ओर से चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की सराहना करते हुए नगर अध्यक्ष राजेंद्र बेहरा की सराहना की तथा इसे आगे भी जारी रखने का आह्वान किया। बीजद के जिला अध्यक्ष विनय टोप्पो, बेनेडिक्ट तिर्की समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।

chat bot
आपका साथी