नगर भाजपा ने मनाया मोदी का जन्म दिन

नगर भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिन गुरुवार को कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 12:28 AM (IST) Updated:Sun, 20 Sep 2020 05:12 AM (IST)
नगर भाजपा ने मनाया मोदी का जन्म दिन
नगर भाजपा ने मनाया मोदी का जन्म दिन

संसू, राजगांगपुर : नगर भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिन गुरुवार को कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए मनाया गया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष शंकर सिंह के नेतृत्व में तालकी पाड़ा मार्ग के दोनों किनारे पर पौधारोपण के साथ-साथ साप्ताहिक बाजार एवं स्वीपर बस्ती में लोगों के बीच फल का वितरण किया गया। साथ ही शाम को तालकी पाड़ा दुर्गा मंदिर में प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु के लिए पूजा अर्चना की गई। पीएम मोदी के 70 वें जन्मदिन के अवसर पर महिला मोर्चा द्वारा मंदिर परिसर में 70 दीप जलाए गए। वरिष्ठ नेता महेंद्र माझी, श्रीधर स्वाई, कुलदीप सिंह शशिरेखा सामल, अरविद साहू, मीना ठाकुर, हेमंत सिंह, रमेश यादव, दिलीप साहू, सुभद्रा राउत, वाणी बनर्जी, अनीता भट्टाचार्य, चितरंजन साहू, किशोर कोईरी प्रमुख सहित पौधारोपण में रेंजर चंद्र शेखर गणनायक ने सहयोग किया।

chat bot
आपका साथी