रानीबंध बाइपस में धर्मेन्द्र प्रधान का भव्य स्वागत

केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का रानीबंध बाइपास पहुंचने पर भाजपा नेताओं ने भव्य स्वागत किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 14 Aug 2022 04:06 AM (IST) Updated:Sun, 14 Aug 2022 04:06 AM (IST)
रानीबंध बाइपस में धर्मेन्द्र प्रधान का भव्य स्वागत
रानीबंध बाइपस में धर्मेन्द्र प्रधान का भव्य स्वागत

रानीबंध बाइपस में धर्मेन्द्र प्रधान का भव्य स्वागत

संसू, राजगांगपुर : शनिवार की शाम चार बजे केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का रानीबंध बाइपास पहुंचने पर भाजपा नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान प्रधान के साथ सुंदरगढ़ सांसद जुएल ओराम, प्रदेश सचिव टंकधर त्रिपाठी भी मौजूद थे। प्रधान के रानीबध पहुंचने पर भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष शंकर सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष शेखर दाहिमा सहित पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनका फूल माला पहना कर उनका स्वागत किया।

इसके बाद केंद्रीय मंत्री प्रधान ने वीर बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर प्रधान ने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। कहा शहर के घर घर में तिरंगा लहराएं। मौके पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता कुलदीप सिंह, युवा नेता राजन सोनी, उपेंद्र प्रधान, भाजपा कार्यकारणी सदस्य नरसिंह मिंज, मनी शंकर कोले, उपेंद्र प्रधान प्रमुख मौजूद थे।

संबलपुर लायंस क्लब ने बांटा 1500 तिरंगा झंडा

: शहर में शनिवार की सुबह से शुरू तेज बारिश के बावजूद लायंस क्लब आफ संबलपुर की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए क्लब के सदस्यों ने कमर कसते हुए स्थानीय कुंभार पाड़ा समेत पेंशन पाड़ा और एसआरआईटी कॉलोनी पहुंचकर रैली निकाला और वहां के लोगों को हर घर तिरंगा के बारे में जागरुक करने समेत 1500 तिरंगा बांटा और उनसे अपने अपने घरों में फहराने का निवेदन किया।

क्लब के पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर देवेंद्र लाठ ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर शनिवार की सुबह स्थानीय कुंभार पाड़ा स्थित लायंस भवन से हर घर तिरंगा को लेकर जागरुकता रैली निकाली गई, जिसमें कुंभार पाड़ा के शताधिक लोगों समेत इस कार्यक्रम के चेयरमैन मनोज सिंघानिया, संतोष शर्मा, सिद्धेश अग्रवाल, सुनील मसंद, संजय सेठिया, गजू अग्रवाल, नवीन दलवानी, महेश, राजेंद्र शर्मा, रिंटू पंडा, संजय, गोपाल, शंकर समेत कई अन्य शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी