सुंदरगढ़ सचेतन मंच का बंद बेअसर

सुंदरगढ़: सुंदरगढ़ सचेतन मंच की ओर से छह पहिया वाहन मालिकों की समस्या का समाधान तथा

By Edited By: Publish:Mon, 05 Dec 2016 03:09 AM (IST) Updated:Mon, 05 Dec 2016 03:09 AM (IST)
सुंदरगढ़ सचेतन मंच का बंद बेअसर

सुंदरगढ़: सुंदरगढ़ सचेतन मंच की ओर से छह पहिया वाहन मालिकों की समस्या का समाधान तथा डीएम भूपिन्दर ¨सह पुनिया की तबादले की मांग पर रविवार को आहूत चार घंटों का बंद का कोई खास असर नहीं देखा गया। इस बंद के समर्थन में शनिवार की शाम मंच की ओर से पर्चा भी बांटा गया था। जिसमें मंच द्वारा कोयला खदानों में हाईकोर्ट के निर्देश लागू करने में प्रशासन द्वारा ढिलाई बरतने का आरोप लगाया गया था। इस वजह से छह पहिया वाहनों के मालिकों को होनेवाली परेशानी के मद्देनजर शहर के सभी लोगों से बंद का समर्थन करने का आग्रह किया गया था। लेकिन रविवार को आहूत बंद का ज्यादा असर नहीं देखा गया।

chat bot
आपका साथी