गौरेया की सुरक्षा पर निकली जागरूकता रैली

स्थानीय नगरपालिका उच्च विद्यालय की ओर से विश्व गौरेया दिवस पर जागरूकता

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Mar 2018 05:32 PM (IST) Updated:Thu, 22 Mar 2018 05:32 PM (IST)
गौरेया की सुरक्षा पर निकली जागरूकता रैली
गौरेया की सुरक्षा पर निकली जागरूकता रैली

संवाद सूत्र, सुंदरगढ़ :

स्थानीय नगरपालिका उच्च विद्यालय की ओर से विश्व गौरेया दिवस पर जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में पर्यावरण संरक्षण तथा जैविक संतुलन के लिए गौरेया का होना जरूरी बताया गया। इसके लिए गौरेया की सुरक्षा के लिए सभी से सहयोग की कामना की गई।

रैली में सुंदरगढ़ वन मंडल के एसीएफ टंकधर बेहरा समेत शिक्षक सुधांशु शेखर चौधरी, अशोक परिडा ने विश्व गौरेया दिवस मनाने के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। साथ ही गौरेया की सुरक्षा के लिए उनका कृत्रिम आवास बनाने के साथ-साथ खाद्य व पानी की व्यवस्था करने पर जोर दिया गया। यह रैली शहर के प्रमुख स्थानों की परिक्रमा करने के बाद वापस स्कूल में लौटकर संपन्न हुई। इस कार्यक्रम में किशोर महानंदिया, गोपाल शुक्ला, सत्यजीत महंती समेत अन्य लोगों का सहयोग रहा।

chat bot
आपका साथी