धान में अज्ञात बीमारी, 500 हेक्टेयर फसल नष्ट

सुंदरगढ़ जिले के बणईगढ़ ब्लॉक के कुंडेईडीहा पंचायत के दो गांवों कंसर और टांपरपोश में 500 हेक्टेयर से अधिक खेत में खड़ी धान की फसल में अज्ञात बीमारी पाई गई है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Nov 2020 07:11 PM (IST) Updated:Thu, 05 Nov 2020 07:11 PM (IST)
धान में अज्ञात बीमारी, 500 हेक्टेयर फसल नष्ट
धान में अज्ञात बीमारी, 500 हेक्टेयर फसल नष्ट

जासं, राउरकेला : सुंदरगढ़ जिले के बणईगढ़ ब्लॉक के कुंडेईडीहा पंचायत के दो गांवों कंसर और टांपरपोश में 500 हेक्टेयर से अधिक खेत में खड़ी धान की फसल में अज्ञात बीमारी पाई गई है। इसके कारण फसल काली हो गई है। परिणामस्वरूप, किसानों में चिता देखी जा रही हैं। कंसर और टांपरपोश के किसानों के अनुसार, उन्होंने अपने खेत में 960 रुपये किलो वाला एमसी-12 बीज लाकर रोपने के साथ कीटनाशक का छिड़काव किया था। लेकिन अब फसल का डंठल काला पड़ गया है। इससे फसल बर्बाद होने की संभावना बढ़ गई है। इसे लेकर किसानों में चिंता देखी जा रही है। कृषि विभाग को इस दिशा में तुरंत कुछ कदम उठाने की मांग हो रही है।

chat bot
आपका साथी