बजरंग दल का सूर्य नमस्कार और बाइक रैली

ओडिशा माटी के दो महान स्वाधीनता सेनानी वीर सुरेंद्र साय और नेताजी सुभाषचंद्र बोस जयंती पर बजरंग दल संबलपुर शाखा की ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Jan 2022 09:35 PM (IST) Updated:Sun, 23 Jan 2022 09:35 PM (IST)
बजरंग दल का सूर्य नमस्कार और बाइक रैली
बजरंग दल का सूर्य नमस्कार और बाइक रैली

संवाद सूत्र, संबलपुर : ओडिशा माटी के दो महान स्वाधीनता सेनानी वीर सुरेंद्र साय और नेताजी सुभाषचंद्र बोस जयंती पर, बजरंग दल, संबलपुर शाखा की ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। रविवार, 23 जनवरी की सुबह शांतिनगर स्थित भीम भोई पार्क में बजरंग दल के पश्चिम प्रांत संयोजक सुधीर रंजन बहिदार, अखाड़ा प्रमुख प्रमोद छंद और जिला संयोजक आदित्य पुरोहित के नेतृत्व में वीर सुरेंद्र साय और नेताजी सुभाषचंद्र बोस को श्रद्धांजलि अर्पित करने समेत आजादी के 75 वें वर्ष पूर्ति अवसर पर सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया।

सूर्य नमस्कार के बाद प्रांतीय संयोजक बहिदार के नेतृत्व में शांतिनगर से जेल चौक तक बाइक रैली निकाली गई और जेल चौक स्थित वीर सुरेंद्र साय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस कार्यक्रम में विशाल कुमार, रुपराज देहुरी, चंदन मुदुली, आकाश साहू, विश्वजीत बारिक, जयंत महापात्र, आशुतोष बेहरा, अंकित सिंह, राहुल गुप्ता, चिन्मय दास, विवेक पात्र, रुद्र बारिक, साईंकृष्ण साहू आदि शामिल रहे। सुंदरगढ़ में जमीन विवाद में महिला से मारपीट : सुंदरगढ़ जिले के तालशंकरा में जमीन विवाद को लेकर महिला से मारपीट की गई। इस संबंध में थाने में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस इसकी जांच कर रही है।

तालशंकरा निवासी कुमती राणा और पड़ोसियों के साथ जमीन को लेकर विवाद था। विवादित जमीन पर एक पेड़ के पत्ते तोड़ने को लेकर झगड़ा हुआ एवं पड़ोसी सहदेव प्रधान, उसके बेटे सदानंद प्रधान एवं भांजा अरविद प्रधान ने कुमती के साथ मारपीट की तथा गाली गलौज किया। इस संबंध में थाने में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।

chat bot
आपका साथी