कूड़ापड़ा ग्रामपंचायत उच्च विद्यालय का रजत जयंती समारोह

कुचिंदा अनुमंडल के कुलेइगढ़ ग्राम पंचायत उा विद्यालय का रजत जयंती समारोह का आयोजन लंबोदर कुमुरा की अध्यक्ष्ता में गुरुवार को किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Jan 2020 05:47 PM (IST) Updated:Fri, 24 Jan 2020 06:24 AM (IST)
कूड़ापड़ा ग्रामपंचायत उच्च विद्यालय का रजत जयंती समारोह
कूड़ापड़ा ग्रामपंचायत उच्च विद्यालय का रजत जयंती समारोह

संवाद सूत्र, बामडा : कुचिंदा अनुमंडल के कुलेइगढ़ ग्राम पंचायत उच्च विद्यालय का रजत जयंती समारोह का आयोजन लंबोदर कुमुरा की अध्यक्ष्ता में गुरुवार को किया गया। समारोह में में संबलपुर सांसद सह बामड़ा रियासत के राजा नितेश गंगड़ेब मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जल्द ही सौ बेड का ग‌र्ल्स हॉस्टल का निर्माण कराया जाएगा। कार्यक्रम में विशेष अतिथि पूर्व विधायक रवि नारायण नायक, पूर्व विधायक वृंदावन माझी, जिला परिषद सभ्या लिलिमा कालो, सरपंच अहल्या बाघ ने स्कूल के इतिहास के बारे में बताया। शिक्षक सुशील महाकुड़ ने स्वागत भाषण दिया और प्रधान शिक्षक अरविंद पटेल ने वार्षिक विवरण का पठन किया। इस अवसर पर विद्यालय के पुरातन शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

chat bot
आपका साथी