उमरा हज यात्रा के नाम पर 35 लोगों से लाखों की ठगी

उमरा हज यात्रा के लिए लाखों रुपए की अग्रिम राशि देकर अबतक नहीं जा सकने वाले लोगों ने इसकी शिकायत उत्तरांचल पुलिस डीआईजी जिला पुलिस अधीक्षक से करने के बाद धनुपाली थाना में अल खिलाब टूर एंड ट्रेवल्स के मालिक मो. अब्दुल रहीम के खिलाफ ठगी का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करायी है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Dec 2019 10:07 PM (IST) Updated:Thu, 05 Dec 2019 10:07 PM (IST)
उमरा हज यात्रा के नाम पर 35 लोगों से लाखों की ठगी
उमरा हज यात्रा के नाम पर 35 लोगों से लाखों की ठगी

संवाद सूत्र, संबलपुर : उमरा हज यात्रा के लिए लाखों रुपये की अग्रिम राशि देकर अबतक नहीं जा सकने वाले लोगों ने इसकी शिकायत उत्तरांचल पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) एवं जिला पुलिस अधीक्षक से की है। पुलिस के आला अधिकारियों से मिलने के बाद प्रभावित लोगों ने धनुपाली थाना में अल खिलाब टूर एंड ट्रेवल्स के मालिक मो. अब्दुल रहीम के खिलाफ ठगी का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करायी है। बताया है कि मो. अब्दुल रहीम लोगों की अग्रिम राशि वापस नहीं कर रहा है ऊपर से धमकी भी दे रहा है।

धनुपाली थानेदार कमल कुमार पंडा ने बताया कि बुधवार को मो. अब्दुल के खिलाफ 28 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगते हुए लोगों ने शिकायत दर्ज करायी है। जांच के बाद ठगी की राशि के बारे में सटीक पता चल सकेगा।

नगर के करीब तीन दर्जन मुस्लिम उमरा हज यात्रा जाने के लिए इच्छुक थे। इसके लिए उन्होंने अल खिलाब टूर एंड ट्रेवल्स चलाने वाले स्थानीय कुंभारपाड़ा निवासी मो. अब्दुल रहीम को हवाई टिकट, होटल किराया आदि के लिए अग्रिम राशि दी थी। बताया गया है कि यह यात्रा दिसंबर महीने में तय की गई थी। लेकिन अब तक इस बारे में कोई सूचना नहीं होने से अग्रिम राशि देने वालों को संदेह हुआ। उन्होंने जब इस बारे में मो. अब्दुल से पूछा तो उसने बताया कि अग्रिम राशि उसने रायपुर के किसी अकबर टूर एंड ट्रेवल्स के मालिक को दे दिया था। वर्तमान उसका मालिक जेल में होने से यात्रा संभव नहीं है। ऐसे में लोगों ने अपनी राशि वापस करने को कहा तब राशि वापस नहीं दी जा रही है जिससे विवाद पैदा हो गया है।

chat bot
आपका साथी