आरक्षण विरोधियों के खिलाफ प्रदर्शन

आरक्षण व्यवस्था का विरोध कर 9 अगस्त को दिल्ली के जंतर- मंतर में भारतीय संवि

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Aug 2018 06:55 PM (IST) Updated:Tue, 21 Aug 2018 06:55 PM (IST)
आरक्षण विरोधियों के खिलाफ प्रदर्शन
आरक्षण विरोधियों के खिलाफ प्रदर्शन

संसू, संबलपुर: आरक्षण व्यवस्था का विरोध कर 9 अगस्त को दिल्ली के जंतर- मंतर में भारतीय संविधान की नकल जलाने और संविधान प्रणेता डॉ. भीमराव आंबेडकर के खिलाफ नारे लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर संविधान सुरक्षा कमेटी ने रैली निकालकर जिलापाल कार्यालय के सामने विरोध-प्रदर्शन किया। कमेटी के हेमंत गर्डिया, ¨लगेश्वर भोसागर और अनिल नायक के नेतृत्व में निकाली गई यह रैली शहर भ्रमण करते हुए जिलापाल कार्यालय के सामने पहुंचकर प्रदर्शन किया गया। कमेटी का आरोप है कि आरक्षण विरोधी कुछ लोगों ने 9 अगस्त को जंतर मंतर में डॉ.आंबेडकर के खिलाफ नारेबाजी करने समेत भारतीय संविधान की प्रति को जलाया। उन्होंने अनुसूचित जाति-जनजाति संविधान में की गई आरक्षम व्यवस्था का भी विरोध किया। सोशल मीडिया में उनकी करतूत वायरल होने के बाद घटना का पता चला। ऐसे में संविधान की नकल जलाने और डॉ. आंबेडकर के खिलाफ नारे लगाने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई होनी चाहिए। कमेटी की ओर से इस संबंध में जिलापाल को ज्ञापन भी सौंपा गया है।

chat bot
आपका साथी