संबलपुर में 95 फीसद बच्चों को मिली 'दो बूंद जिदगी की'

राष्ट्रीय पोलियो उन्मूलन अभियान के तहत रविवार को संबलपुर जिला के शहरांचल और ग्रामांचल में 95 फीसद बच्चों को दो बूंद जिदगी की खुराक दी गयी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Jan 2020 11:04 PM (IST) Updated:Mon, 20 Jan 2020 11:04 PM (IST)
संबलपुर में 95 फीसद बच्चों को मिली 'दो बूंद जिदगी की'
संबलपुर में 95 फीसद बच्चों को मिली 'दो बूंद जिदगी की'

संवाद सूत्र, संबलपुर : राष्ट्रीय पोलियो उन्मूलन अभियान के तहत रविवार को संबलपुर जिला के शहरांचल और ग्रामांचल में 95 फीसद बच्चों को 'दो बूंद जिदगी' की खुराक दी गयी। इस अभियान को सफल बनाने में रोटरी क्लब ने भी सहयोग किया।

संबलपुर जिला के शहरांचल और ग्रामांचल के कुल 81 हजार 900 बच्चों को पोलियो खुराक दिए जाने का लक्ष्य रखा गया था। इसके लिए 865 बूथ बनाने समेत 12 मोबाइल टीम को काम पर लगाया गया था।

जिला अतिरिक्त चिकित्साधिकारी (परिवार कल्याण) डॉ. कुबेर महंत के अनुसार, इस अभियान में शहरांचल के 29 हजार 496 बच्चों में से 27 हजार 506 (93 फीसद) और ग्रामांचल के 52 हजार 404 बच्चों में से 50 हजार 495 (96 फीसद) को पोलियो की खुराक दी गई।

इसी तरह, रोटरी क्लब ऑफ संबलपुर की ओर से स्थानीय अइंठापाली बस टर्मिनस परिसर में आयोजित शिविर में भी बच्चों को पोलियो का खुराक दी गई। इस शिविर में क्लब के सुधीर कुमार पंडा, मानस सत्पथी, दामोदर कर, रणजीत सिंह, रश्मिरंजन महापात्र, अलेखिका पाणि प्रमुख ने सदस्यों के साथ सहयोग किया।

chat bot
आपका साथी