वकील संघ का क्रमिक अनशन 100वें दिन की ओर

पश्चिम ओडिशा में हाईकोर्ट की स्थाई खंडपीठ स्थापित किए जाने की मांग को लेकर आंदोलनरत संबलपुर जिला वकील संघ का क्रमिक अनशन 98 दिन और कामबंद आंदोलन 173 दिनों पर पहुंच गया है।

By Edited By: Publish:Sun, 24 Feb 2019 09:44 PM (IST) Updated:Sun, 24 Feb 2019 09:44 PM (IST)
वकील संघ का क्रमिक अनशन 100वें दिन की ओर
वकील संघ का क्रमिक अनशन 100वें दिन की ओर
संबलपुर, जेएनएन। पश्चिम ओडिशा में हाईकोर्ट की स्थाई खंडपीठ स्थापित किए जाने की मांग को लेकर आंदोलनरत संबलपुर जिला वकील संघ का क्रमिक अनशन रविवार को 98 दिन और कामबंद आंदोलन 173 दिनों पर पहुंच गया। पश्चिम ओडिशा के स्वाभिमान और हित की खातिर वकील संघ के कई कार्यकर्ता क्रमिक अनशन में कई बार बैठ चुके हैं। रविवार को अनशन के 98 वें दिन रांगेय षाड़ंगी, अर¨वद कुमार नायक, देवराज प्रधान, विनोद बिहारी प्रधान और आशुतोष कुमार पात्र स्थाई खंडपीठ के समर्थन में 24 घंटे के अनशन पर बैठे।
chat bot
आपका साथी