भाजपा के युवा समन्वयकों का सम्मेलन संपन्न

बेलपहाड़ के आर्ट ऑफ लिविंग हाल परिसर में आयोजित हुए सम्मेलन में मुख्य अतिथि ओडिशा भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रुद्रप्रसाद षाड़ंगी थे।

By Edited By: Publish:Mon, 06 Aug 2018 06:37 PM (IST) Updated:Tue, 07 Aug 2018 02:35 PM (IST)
भाजपा के युवा समन्वयकों का सम्मेलन संपन्न
भाजपा के युवा समन्वयकों का सम्मेलन संपन्न

बेलपहाड़, जेएनएन : बेलपहाड़ के आर्ट ऑफ लिविंग हाल परिसर में भाजपा के युवा मोर्चा द्वारा संचालित ओडिशा यूथ को-आर्डिनेटर का एक सम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि ओडिशा भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रुद्रप्रसाद षाड़ंगी थे। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान जो युवा वर्ग है और जो पहली बार अपना मत का प्रयोग करेंगे ऐसे लोगों की एक तालिका बनाकर कार्यकर्ता उनके पास जाकर भाजपा तथा केंद्र के बारे में बताए तथा उन्हें बीजेपी के लिए तैयार करें। वर्तमान केंद्र द्वारा करीब 126 से भी ज्यादा विकासमूलक कार्य किए जा रहे हैं।

सम्मानित अतिथि बीजेपी जिलाध्यक्ष तथा ब्रजराजनगर विधायक श्रीमती राधरानी पंडा ने कहा कि केंद्र की काफी योजनाएं हैं मगर लोगों को उसके बारे में जानकारी नहीं है। जिसे घर-घर जाकर बताना चाहिए हम सब एकजुट होकर भाजपा के लिए काम करें। इस अवसर पर मौजूद अन्य भाजपा नेताओं में विश्वजीत षाड़ंगी (प्रदेश को-आर्डिनेटर), भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष बलविंदर सिंह, सोनू थिरानी, मुरारी सिंह, डॉ. गिरीश राउत, सुनील पंडा, संजय सिंह,धर्मेंद्र सिंह, तपन जेना, विकास अग्रवाल, कुंदन ¨सहदेव, विमल प्रधान, दिलावरसिंह, बबलू यादव, जितेन लुहार के साथ सभी एरिया के अध्यक्ष पदाधिकारी तथा करीब 200 से उपर कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी