छठ गीतों से गुंजायमान अंचल, पहला अ‌र्घ्य आज

बामड़ा ब्लाक व कुचिडा अनुमंडल अंचल में छठ पूजा को लेकर जबर्दस्त उत्साह देखा जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 01 Nov 2019 09:57 PM (IST) Updated:Sun, 03 Nov 2019 06:44 AM (IST)
छठ गीतों से गुंजायमान अंचल, पहला अ‌र्घ्य आज
छठ गीतों से गुंजायमान अंचल, पहला अ‌र्घ्य आज

संसू, बामड़ा: शहर समेत कुचिडा अनुमंडल में नहाय खाय के साथ शुरू चार दिवसीय महापर्व छठ को लेकर उत्साह का माहौल बन गया है। बिहार उत्तरप्रदेश, राजस्थान, हरियाणावासियों समेत स्थानीय लोग भी छठ पूजा को लेकर उत्साहित हैं। छठ व्रतियों के लिए स्थानीय राजा तालाब ओर स्टेशन बस्ती तालाब की साफ सफाई की गई है। शनिवार को अस्तगामी भगवान भास्कर को अ‌र्घ्य दिया जाएगा और रविवार को उदीयमान सूर्य की पूजा अर्चना और अ‌र्घ्य देने के साथ चार दिवसीय महापर्व छठ का समापन होगा। उल्लेखनीय है कि कार्तिक छठ व्रत किसी कठिन तपस्या से कम नहीं है। आमतौर पर इस व्रत को महिलाएं करतीं हैं, लेकिन कुछ पुरुष भी उपवास रखकर छठी मइया से अपनी मनोकामना करते हैं।

chat bot
आपका साथी