महाकाल की शरण में पहुंचे जुएल

केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम बुधवार को बागडीही स्थित महाकाल

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Sep 2018 06:25 PM (IST) Updated:Wed, 12 Sep 2018 06:25 PM (IST)
महाकाल की शरण में पहुंचे जुएल
महाकाल की शरण में पहुंचे जुएल

संवाद सूत्र, बामड़ा : केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम बुधवार को बागडीही स्थित महाकाल की शरण में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने महाकाल व महाकाली की विशेष पूजा कर उनका आशीर्वाद लिया। महाकाल के पुजारी गंगाधर रथ तथा महाकाली के पुजारी मृगेंद्र चटर्जी ने मंत्रोच्चारण कर पूजा कराई। इस दौरान केंद्रीय मंत्री के साथ भाजपा नेता सुभाष चौहान व अन्य नेतागण शामिल थे।

इस कार्यक्रम में महाकाल धाम के प्रबंधक गौरीशंकर शर्मा, गोपाल प्रसाद रुंगटा ने मंत्री जुएल ओराम तथा सुभाष चौहान को दुपट्टा प्रदान कर सम्मानित किया। पश्चिम ओडिशा के प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में ख्याति हासिल करने वाले महाकाल धाम के विकास के लिए सहयोग की कामना भी की गई। अन्य लोगों में प्रदेश एससी मोर्चा के सचिव ललित मगर, आदिवासी मोर्चा के प्रदेश सचिव गोवधर्न भोई, भाजपा नेता नवल अग्रवाल, विजय शर्मा समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे। वहीं आगामी 22 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के झारसुगुड़ा कार्यक्रम की तैयारी को लेकर बागडीही धर्मशाला में किरमिरा, कुलाबिरा व लाइकेरा ब्लाक के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में मंत्री जुएल ओराम और सुभाष चौहान ने शामिल होकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया तथा तैयारियों की जानकारी भी ली।

chat bot
आपका साथी