मुट्ठी भर लोग कर रहे नागरिकता कानून का विरोध : सुरेश

देश में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हो रहे विरोध को भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय संगठन सचिव सुरेश जैन ने विरोधियों की राजनीतिक साजिश बताते हुए कहा कि देश के लिए हितकर इस कानून से भारत में रहने वाला कोई भी नागरिक प्रभावित या क्षतिग्रस्त नहीं होगा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Jan 2020 11:19 PM (IST) Updated:Thu, 23 Jan 2020 06:18 AM (IST)
मुट्ठी भर लोग कर रहे नागरिकता कानून का विरोध : सुरेश
मुट्ठी भर लोग कर रहे नागरिकता कानून का विरोध : सुरेश

संवाद सूत्र, संबलपुर : देश में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हो रहे विरोध को भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय संगठन सचिव सुरेश जैन ने विरोधियों की राजनीतिक साजिश बताते हुए कहा कि देश के लिए हितकर इस कानून से भारत में रहने वाला कोई भी नागरिक प्रभावित या क्षतिग्रस्त नहीं होगा। लेकिन इस कानून को लेकर मुट्ठी भर लोग भ्रम फैला रहें हैं।

मंगलवार की शाम स्थानीय ओडिशा सांस्कृतिक भवन में भारत विकास परिषद के संबलपुर शाखा की ओर से नागरिकता संशोधन कानून पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। परिषद के शाखा अध्यक्ष डॉ. बिपिन बिहारी नायक की अध्यक्षता में आयोजित इस संगोष्ठी में परिषद के राष्ट्रीय संगठन सचिव सुरेश जैन मुख्यवक्ता और डॉ. वाल्मीकि कुमार सम्मानित अतिथि के रुप में उपस्थित रहे और बताया कि नागरिकता संशोधन कानून को कुछ ऐसे लोग विरोध कर रहे हैं, जिन्हे इस कानून से कोई नुकसान नहीं होने वाला है। यह कानून किसी को देश से बाहर निकलना नहीं बल्कि पड़ोसी देशों में अत्याचारित हो रहे भारत के लोगों को अपने देश वापस लाने और उन्हें उनका अधिकार देना है। इस कानून को लेकर विरोधी राजनीतिक साजिश कर देश के लोगों को भ्रमित करने में लगे हैं। इस संगोष्ठी में परिषद के शाखा उपाध्यक्ष प्रो. सुदर्शन पुजारी, सचिव सत्यव्रत पाति और श्याम सुंदर शर्मा समेत अन्य उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी