इनामी महिला नक्सली बसंती गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, संबलपुर : इनामी महिला नक्सली बसंती बार्ला उर्फ बाहानी बाद्रा को संबलपुर पुलिस ने गि

By Edited By: Publish:Thu, 02 Oct 2014 03:47 AM (IST) Updated:Wed, 01 Oct 2014 07:30 PM (IST)
इनामी महिला नक्सली बसंती गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, संबलपुर : इनामी महिला नक्सली बसंती बार्ला उर्फ बाहानी बाद्रा को संबलपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बसंती संबलपुर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में घटित नक्सली हिंसा में शामिल रही है। ओडिशा सरकार ने उस पर चार लाख रुपये का इनाम घोषित किया हुआ है।

संबलपुर जिले के किसिंडा थानांतर्गत गोयलमुंडी गांव की बसंती बार्ला को गत मंगलवार को पड़ोसी देवगढ़ जिले के रियामाल थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर संबलपुर लाया गया और पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार बसंती बार्ला वर्ष 2009 में नक्सली संगठन में शामिल हुई थी और तभी से संबलपुर जिले में सक्रिय थी। 15 जून 2009 को संबलपुर जिले के गरियारवमन जंगल में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में वह भी शामिल थी। उसके खिलाफ विभिन्न थाना क्षेत्र में आगजनी, लूट व मुठभेड़ में शामिल रहने का आरोप है।

chat bot
आपका साथी