ट्रेन की चपेट में आने से युवक का पैर कटा, बुर्ला रेफर

राउरकेला-रांची रेल खंड के टाटी स्टेशन में ट्रेन से गिर

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Jul 2018 06:43 PM (IST) Updated:Sun, 01 Jul 2018 06:43 PM (IST)
ट्रेन की चपेट में आने से युवक का पैर कटा, बुर्ला रेफर
ट्रेन की चपेट में आने से युवक का पैर कटा, बुर्ला रेफर

जागरण संवाददाता, राउरकेला:

राउरकेला-रांची रेल खंड के टाटी स्टेशन में ट्रेन से गिर जाने से एक युवक के दोनों पैर कट गए। घायल युवक को इलाज के लिए पहले राउरकेला सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां पर उसकी नाजुक हालत को देखते हुए रविवार को यहां से बुर्ला मेडिकल भेजा गया है।

सुंदरगढ़ जिले के नुआगांव ब्लाक के सानजोजोदा गांव का टुटु मुंडा किसी काम से झारखंड गया था। जिसके बाद शनिवार को वह हटिया-झारसुगुड़ा पैसेंजर ट्रेन से वापस लौट रहा था। वापस लौटने के दौरान टाटी स्टेशन में ट्रेन रुकने से वह पानी पीने नीचे उतरा था। इस दौरान ट्रेन खुल जाने से इसमें चढ़ने के दौरान वह नीचे गिर पड़ा। जिससे ट्रेन की चपेट में आने से उसके दोनों पैर कट गए। उसे इलाज के लिए राउरकेला लाकर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन उसकी हालत नाजुक होने से उसे रविवार को यहां से बुर्ला मेडिकल भेजा गया।

chat bot
आपका साथी