बीजद-भाजपा की दर्जनों महिलाएं कांग्रेस में

जागरण संवाददाता, राउरकेला : बासंती कॉलोनी व रेलवे कॉलोनी के विवेकानंदपाली से बीजद एवं

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 May 2017 02:48 AM (IST) Updated:Mon, 01 May 2017 02:48 AM (IST)
बीजद-भाजपा की दर्जनों महिलाएं कांग्रेस में
बीजद-भाजपा की दर्जनों महिलाएं कांग्रेस में

जागरण संवाददाता, राउरकेला : बासंती कॉलोनी व रेलवे कॉलोनी के विवेकानंदपाली से बीजद एवं भाजपा की करीब दो दर्जन महिला सदस्यों ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। बासंती कॉलोनी निवासी भाजपा नेत्री कविता सामल तथा रेलवे कॉलोनी के विवेकानंदपाली की बीजद नेत्री पूर्णिमा मुखी के नेतृत्व में कांग्रेस में शामिल हुई महिलाओं का रविवार को रविवार को कांग्रेस भवन में कार्यक्रम आयोजित कर अभिनंदन किया गया तथा संगठन को मजबूत करते हुए पार्टी के लिए काम करने की अपील की गई।

कांग्रेस में शामिल होने वाली महिलाओं में सूर्या मुखी, स्नेहा मुखी खातून, नेहा मुखी, अनीता कुंभार, चपीसा पंचभाया, तेजमती ¨सदरिया, अंजली दीप, सुशीला भोई, सेवती मुखी, सूर्या कुंभा, सुलेखा चौधरी, लक्ष्मी जेना, सुमित्रा नायक, मेरीे एक्का, कांतिलता जेना, मीना ¨सदरिया, अंकिता सुंदरराय, मुरली धर शामिल हैं। इन सभी का डीसीसी अध्यक्ष बीरेन सेनापति, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष, ओबीसी सेल चेयरमैन कैलाश साहू, शांतनु सेठी, गजेंद्र तांती, स्वर्णलता बेहरा, संतोष विश्वाल, मानस मल्लिक, विश्वभूषण सर, नित्यानंद पोथाल ने कांग्रेस में स्वागत किया। कांग्रेस में शामिल महिलाओं ने कांग्रेस नेतृत्व, नीति व आदर्श पर आस्था जताते हुए संगठन का दामन थामने की बात कही।

chat bot
आपका साथी