पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिन पर शहर में नही निकलेगी रैली

पैगंबर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन पर 30 अक्तूबर को शहर में अल्पसंख्यक समुदाय की ओर से रैली नही निकाली जाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Oct 2020 08:05 PM (IST) Updated:Wed, 28 Oct 2020 08:05 PM (IST)
पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिन पर शहर में नही निकलेगी रैली
पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिन पर शहर में नही निकलेगी रैली

जागरण संवाददाता, राउरकेला : पैगंबर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन पर 30 अक्तूबर को शहर में अल्पसंख्यक समुदाय की ओर से रैली नही निकाली जाएगी। प्लांट साइट थाना में आयोजित शांति कमेटी की बैठक में समाज के प्रबुद्ध लोगों ने उक्त निर्णय पर अपनी सहमति जताई। डीएसपी असीम पंडा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में प्रशिक्षु आइपीएस स्वाति ने सरकार की ओर से जारी नियम का पालन करने के लिए सभी से अपील की। पुलिस प्रशासन की ओर से सभी प्रकार के सहयोग का भरोसा दिया गया। थाना के अतिरिक्त प्रभारी के तौर पर उदितनगर थाना अधिकारी एस पंडा भी उपस्थित थे। पैगंबर हजरत मोहम्मद का जन्मदिन सभी लोगों ने अपने-अपने घरों में ही मनाने को राजी हुए। इसकी सूचना समाज के लोगों तक पहुंचाए जाने की भी सहमति बनी। उक्त रोज मस्जिदों को सजाने के साथ- साथ गली मोहल्लों और घरों को सजाने अनुमति दी गई। लेकिन मुख्य मार्ग को सजाने पर रोक लगाई गई। बैठक में पूर्व नगरपाल कालंदी बड़जेना, पूर्व पार्षद अफरोज अहमद, अलताफ शकील, बिलाल अहमद सरावर, मो. सहाबुद्दीन, मो. जी शेख, मो. मकसूद आलम, मो.मुज्जमील हुसैन, एजाज अख्तर, अयूब खान, मो. समीम, मो. साजिद, मो, ताहिर, मो. सद्दाम, मो. समीम अख्तर, सुनाकर नायक, रामानंद श्रीचंदन,मो. अख्तर, अंसार आलम, अब्दुस सलाम, मो. परवेज आदि उपस्थित थे।

---------------

कोट

30 अक्तूबर को पैगंबर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन पर इस बार रैली नहीं निकाले जाने की बात शांति कमेटी की बैठक में तय हुई है। लोग मस्जिदों और घरों को सजा सकेंगे तथा घरों में पैगंबर हजरत मोहम्मद का जन्म दिन मनाएंगे। मुख्य मार्ग पर किसी प्रकार की सजावट या भीड़ नही की जाएगी।

- असीम पंडा. डीएसपी, राउरकेला।

chat bot
आपका साथी