जिले में 1874 बूथों पर दिए जीवन के दो बूंद

जागरण संवाददाता, राउरकेला : सुंदरगढ़ जिले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. उदयभानू दास की देखरेख में प

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 May 2018 06:14 PM (IST) Updated:Thu, 17 May 2018 06:14 PM (IST)
जिले में 1874 बूथों पर दिए जीवन के दो बूंद
जिले में 1874 बूथों पर दिए जीवन के दो बूंद

जागरण संवाददाता, राउरकेला : सुंदरगढ़ जिले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. उदयभानू दास की देखरेख में पल्स पोलियो अभियान गुरुवार से शुरू किया गया। इस दौरान जिले में 1874 बूथों पर बच्चों को जीवन के दो बूंद दिए गए। इसी के साथ तीन दिन में शून्य से 5 साल तक के 2,73,059 बच्चों को इसकी खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। शुक्रवार एवं शनिवार को घर-घर जाकर बच्चों को खुराक दी जाएगी।

गुरुवार की सुबह सुंदरगढ़ सदर अस्पताल में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. उदयभानू दास व परिवार कल्याण अधिकारी शशांक चौधरी ने खुराक पिलाकार जिले में इस कार्यक्रम की शुरुआत की। डॉ. दास ने बताया कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए सुंदरगढ़ जिले में 1868 बूथ बनाए गए हैं। इसके अलावा बाहर आने -जाने वाले बच्चों को यह खुराक देने के लिए रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड एवं अन्य स्थानों पर 51 ट्रांजिट बूथ भी बनाए गए हैं। इसमें विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्र के कर्मी, आशा कर्मी, चिकित्सा कर्मी समेत कुल 4139 लोगों को इस काम में नियोजित किया गया है। इसकी निगरानी के लिए 22 मोबाइल टीमों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पहले दिन बूथों पर 85 फीसद से अधिक बच्चों को खुराक पिलाई गई है। शेष बच्चों को दो दिन चिकित्सा कर्मी व आंगनबाड़ी कर्मी घर-घर जाकर यह खुराक देंगे। अभियान में एक भी बच्चा न छूटे इसके लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। खुराक लेने वाले बच्चों के हाथों में काला स्याही दाग लगाया जा रहा है ताकि उनकी पहचान की जा सके। अभियान पर नजर रखने के लिए कुल 181 सुपरवाइजर भी काम कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी