हैदराबाद में सामूहिक दुष्कर्म व हत्या के खिलाफ प्रदर्शन

विश्व हिन्दू परिषद व दुर्गा वाहिनी की ओर से हैदराबाद में महिला सरकारी डाक्टर प्रणीका रेड्डी से सामूहिक दुष्कर्म व उसे जलाने की घटना के विरोध में रविवार की शाम को बिरसा चौक में प्रदर्शन किया गया तथा घटना की तीखी निदा करते हुए आरोपितों को कठोर सजा देने की मांग की गयी। इसमें दुर्गा वाहिनी की ओर से तेलंगाना सरकार विरोधी नारे भी लगाये गये।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Dec 2019 11:29 PM (IST) Updated:Sun, 01 Dec 2019 11:29 PM (IST)
हैदराबाद में सामूहिक दुष्कर्म व हत्या के खिलाफ प्रदर्शन
हैदराबाद में सामूहिक दुष्कर्म व हत्या के खिलाफ प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, राउरकेला : विश्व हिन्दू परिषद व दुर्गा वाहिनी ने हैदराबाद में सरकारी महिला डॉक्टर प्रियंका रेड्डी से सामूहिक दुष्कर्म व जलाकर मार डालने की घटना के विरोध में रविवार शाम बिरसा चौक में प्रदर्शन किया तथा घटना की तीखी निदा करते हुए आरोपितों को कठोर सजा देने की मांग की। इसमें तेलंगाना सरकार विरोधी नारे भी लगाए गए।

देश में दुष्कर्म पर कठोर सजा होने के बावजूद इस तरह की जघन्य घटना को अंजाम देने वालों फांसी की सजा देने की सजा देकर सबक सिखाने की मांग दुर्गा वाहिनी ने की है। इसमें जिला सह संयोजक बसंती सेठी, महानगर संयोजक अनीता कुमारी, संयोजक निकी कुमारी, शोभाश्री दास, शिल्पा बंछोर, भानू नंदा, अनीता अग्रवाल समेत अन्य सदस्य शामिल थीं।

chat bot
आपका साथी