बीरमित्रपुर में भी भाजपा का विरोध प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, राउरकेला : पश्चिम ओडिशा के बरगढ़ में भाजपा के विकास पर्व में शिरकत क

By Edited By: Publish:Wed, 29 Jun 2016 05:45 PM (IST) Updated:Wed, 29 Jun 2016 05:45 PM (IST)
बीरमित्रपुर में भी भाजपा का विरोध प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, राउरकेला : पश्चिम ओडिशा के बरगढ़ में भाजपा के विकास पर्व में शिरकत करने आए दो केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार एवं साध्वी निरंजन ज्योति पर बीजद कर्मियों के पथराव एवं काला पताका दिखाने के विरोध में बुधवार को भाजपा की ओर से प्रदर्शन किया गया एवं तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। राज्य के अन्य क्षेत्रों के साथ बीरमित्रपुर भाजपा मंडल ओर से बीरमित्रपुर तहसील कार्यलय में प्रदर्शन किया गया तथा राज्य सरकार के विरोध में नारेबाजी की गई। भाजपा कर्मियों ने केंद्रीय मंत्रियों के साथ हुई घटना में शामिल बरगढ़ के नेताओं पर करवाई करने की मांग की तथा तहसीलदार ज्योत्स्ना रानी साहू को ज्ञापन सौंपा। इसमें बिरमित्रपुर भाजपा मंडल के मंडल अध्यक्ष सुनील तिवारी, महासचिव प्रदीप पंडा, जयंत दास, दिलीप अग्रवाल, बसंत साह, सुमित अग्रवाल, समेत अन्य भाजपाई मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी