मिलन पर्व में थामा भाजपा का दामन

जागरण संवाददाता, राउरकेला : भाजपा की स्टील टाउनशिप (पूर्व) मंडल कमेटी का कार्यकर्ता सम्

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Oct 2018 11:13 PM (IST) Updated:Fri, 05 Oct 2018 11:13 PM (IST)
मिलन पर्व में थामा भाजपा का दामन
मिलन पर्व में थामा भाजपा का दामन

जागरण संवाददाता, राउरकेला :

भाजपा की स्टील टाउनशिप (पूर्व) मंडल कमेटी का कार्यकर्ता सम्मेलन एवं मिलन पर्व सेक्टर-1 जी ब्लाक स्थित शिव मंदिर प्रांगण में हुआ। केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री व स्थानीय लोकसभा सांसद जुएल ओराम की उपस्थिति में हुई बैठक में दर्जनों लोगों ने भाजपा का दामन थामा। जिनका केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम, जिलाध्यक्ष जगबंधु बेहरा समेत अन्य नेताओं ने स्वागत किया तथा इससे संगठन और मजबूत होने की उम्मीद जताई।

गुरुवार को आयोजित सम्मेलन व मिलन पर्व में केंद्रीय मंत्री ओराम ने बूथ कमेटी, ब्लाक कमेटी व शक्ति केंद्रों को मजबूत बनाने का आह्वान किया। वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के मिशन-120 को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक देने का परामर्श दिया गया। जिसमें राज्य सरकार की नाकामियों के साथ केंद्र सरकार की जनहित योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने तथा इससे प्रत्येक को अवगत कराने के लिए काम करने का परामर्श दिया।

इस कार्यक्रम में भाजपा में शामिल होने वाले सेक्टर-2 खरिया व गंजू बस्ती के लोगों में खरिया बस्ती के ज्योति प्रकाश केरकेट्टा, रोहित प्रधान, डुंगा नायक, कमल नायक, रेंटु दास, सहदेव बड़ाइक, अरविन मुंडारी, गंजू बस्ती की ममता बेहरा, मुनी चौधरी, सुनील प्रमुख हैं। इन्होंने केंद्रीय मंत्री जुएल के नेतृत्व पर आस्था तथा केंद्र सरकार की जनहित योजनाओं से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल होने की बात कही। मंडल अध्यक्ष परेश मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में राज्य कार्यकारिणी सदस्य रघु बल, दिलीप दास, भ्रमरवर बेहरा, कल्पना लेंका, राइसेन तिर्की, अमरेंद्र शर्मा, नारायण महंती, गिरिश शतपथी व अन्य लोग शामिल थे। इस कार्यक्रम में श्रमिक नेता विद्याधर बारिक के निधन पर केंद्रीय मंत्री समेत भाजपा के अन्य नेताओं ने गहरा शोक जताया तथा शोकसंतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है।

chat bot
आपका साथी