खलिहान में लगी आग से धान व पुआल जलकर नष्ट

बिसरा प्रखंड के भालूलता पंचायत के कपरंडा मिज टोली निवासी डुगुरू मिज के खलिहान में गुरुवार को आग लग गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 06:54 AM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 06:54 AM (IST)
खलिहान में लगी आग से धान व पुआल जलकर नष्ट
खलिहान में लगी आग से धान व पुआल जलकर नष्ट

संसू, राउरकेला : बिसरा प्रखंड के भालूलता पंचायत के कपरंडा मिज टोली निवासी डुगुरू मिज के खलिहान में गुरुवार को आग लग गई। इससे वहां रखा करीब 30 बोरा धान व पुआल जलकर नष्ट हो गया। आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है। ग्रामीणों के अनुसार, गुरुवार को सुबह से ही तेज हवा चल रही थी। इसी दौरान कहीं से आग की चिगारी आकर शायद धान व पुआल में लग गई होगी। ग्रामीणों ने प्रभावित डुमरू मिंज को क्षतिपूर्ति देने की मांग की है। लाठीकटा में युवक ने कुएं में कूदकर दे दी जान : लाठीकटा में घरेलू कलह को लेकर एक युवक ने घर के पास स्थित कुएं में कूद कर जान दे दी। लाठीकटा थाना की पुलिस शव को जब्त करने के साथ इसकी छानबीन में जुटी है।

40 वर्षीय संजय ओराम आर्थिक तंगी एवं घरेलू कलह के चलते परेशान था। बुधवार की शाम को भी परिवार के लोगों के साथ उसकी कहासुनी हुई थी। गुस्से में उसने पास के एक कुएं में छलांग लगा दी। परिवार के लोगों ने उसे निकालने की कोशिश की। सफलता नहीं मिलने पर अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी गई। दमकल कर्मी घटना स्थल पर पहुंचकर उसे बाहर निकाला एवं राउरकेला सरकारी अस्पताल ले गए जहां मृत घोषित कर दिया गया। दामाद के हमले में सास जख्मी : दामाद के हमले में सास जख्मी हो गई है। अस्पताल में इलाज कराने के बाद महिला ने सेक्टर-7 थाने में दामाद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। सेक्टर-5 गोलघर बस्ती में बेटी, दामाद व सास एक साथ रह रहे थे। मामूली बात को लेकर दामाद ने सास पर हमला कर दिया जिसमें उसे गंभीर चोट लगी है। बेटी उसे लेकर अस्पताल पहुंची और उसका इलाज कराया। इसके बाद थाना पहुंचकर इसकी शिकायत दर्ज कराई है।

chat bot
आपका साथी