देश के नाम एक रंगोली सजाओ प्रतियोगिता आयोजित

सेल राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में देश के नाम एक रंगोली सजाओ विषय पर अपने कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों के लिए प्रतियोगिता आयोजित कर रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Jan 2022 09:32 PM (IST) Updated:Tue, 18 Jan 2022 09:32 PM (IST)
देश के नाम एक रंगोली सजाओ प्रतियोगिता आयोजित
देश के नाम एक रंगोली सजाओ प्रतियोगिता आयोजित

जागरण संवाददाता, राउरकेला : सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में देश के नाम एक रंगोली सजाओ विषय पर अपने कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों के लिए प्रतियोगिता आयोजित कर रहा है। प्रतियोगिता का प्रारंभिक दौर स्टील टाउनशिप के सभी 15 सामुदायिक केंद्रों के साथ-साथ ओडिशा ग्रुप ऑफ माइंस में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस प्रतियोगिता में कर्मचारी और उनके परिवार के सदस्यों से उत्साहजनक प्रतिक्रिया दिखाई। इस कार्यक्रम में 200 से भी अधिक लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। प्रतिभागियों को वेबसाइट पर अपनी रंगोली की तस्वीरें अपलोड करके ऑनलाइन मोड में संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित देश के नाम एक रंगोली सजाओ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया। प्रत्येक केंद्र के प्रथम पुरस्कार विजेता अब 21 जनवरी 2022 को आरएसपी में आयोजित होने वाली शीर्ष स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे, जिसमें निर्णायक मंडली रंगोली के रंगों और विषयगत प्रस्तुति का मूल्यांकन करेंगे। पिकअप वैन की टक्कर से युवक जख्मी : राज्य राजपथ-10 पर पतरापाली के पास पिकअप वैन की टक्कर से युवक जख्मी हो गया। उसे बचाने के क्रम में चालक ने संतुलन खो दिया एवं गाड़ी भी पलट गई। पुलिस द्वारा वाहन को जब्त किया गया एवं इसकी जांच शुरू की गई है। बड़ पतरापाली निवासी मित्रदन घोष चौक पर किनारे बाइक रोक कर खड़ा था तभी राउरकेला से झारसुगुड़ा की ओर जा रही पिकअप वैन की टक्कर से वह छिटक कर गिरा। इसमें उसे गंभीर चोट लगी। संतुलन बिगड़ने से वाहन भी दुर्घटनाग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों की सहायता से मित्रदन को सुंदरगढ़ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर टाउन थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर वाहनों को जब्त कर इसकी जांच शुरू की है।

chat bot
आपका साथी