उत्तर प्रदेश के फतेहपुर पैदल जा रहे 21 श्रमिकों को बस से भेजा

लॉकडाउन में फंसे श्रमिकों को पुलिस- प्रशासन की ओर से उनके राज्य की सीमा तक पहुंचाने का प्रबंध किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 May 2020 12:36 AM (IST) Updated:Wed, 20 May 2020 06:18 AM (IST)
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर पैदल जा रहे 21 श्रमिकों को बस से भेजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर पैदल जा रहे 21 श्रमिकों को बस से भेजा

जागरण संवाददाता, राउरकेला : लॉकडाउन में फंसे श्रमिकों को पुलिस- प्रशासन की ओर से उनके राज्य की सीमा तक पहुंचाने का प्रबंध किया जा रहा है। इसी क्रम में बारकोट से उत्तरप्रदेश के फतेहपुर के लिए पैदल निकले 21 एवं धनबाद से बलांगीर जा रहे 13 श्रमिकों को राउरकेला पुलिस की सहायता से बस का प्रबंध कर सीमा तक भेजा गया।

उत्तरप्रदेश के फतेहपुर के 21 श्रमिक ओडिशा के बारकोट में काम कर रहे थे। काम बंद होने के बावजूद वे लॉकडाउन खुलने का इंतजार कर रहे थे। चौथी बार लॉकडाउन लगने के बाद उनके पास कोई उपाय नहीं रह गया। फतेहपुर के पंकज, चंद्रशेखर, राममिलन, रोहित, नंदलाल, धरमवीर, अजय, सुशील, चंदन, सुरेश, सुरेश चंद्र, मान सिंह, लक्ष्मण, रमेश, लोक सिंह, छोटे लाल, गोरेलाल, राज कुमार, नागेन्द्र, राकेश, नीरज को सोमवार की रात करीब नौ बजे बिरसा चौक में देखा गया। वे वेदव्यास होकर रांची रोड में जाने के बजाय भटक कर बिसरा चौक आ गए। यहां पुलिस ने उन्हें रोक लिया। बीजद के युवा नेता प्रकाश पासवान के सहयोग से उनके लिए पावरोटी, बिस्कुट व पानी का प्रबंध करने उपरांत पुलिस द्वारा उन्हें बस से रवाना किया गया। इसी तरह धनबाद से 13 श्रमिक पैदल व वाहनों से राउरकेला पहुंच गए थे जिन्हें पुलिस की मदद से बलांगीर जाने का प्रबंध किया गया। इस मौके पर प्लांट साइट थाना अधिकारी अनिल प्रधान सहित आरएमसी अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित थे। जराईकेला झारखंड-ओडिशा सीमा से लौटाए गए

झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आने के बाद से जराईकेला झारखंड ओडिशा सीमा पर सीआरपीएफ व पुलिस की ओर से सख्ती बरती जा रही है। वाहनों की जांच करने के साथ ही प्रवासियों को सीमा में प्रवेश से रोका जा रहा है। मंगलवार को उत्तरप्रदेश के प्रवासी श्रमिकों को लेकर जा रही बस को सीमा से वापस भेज दिया गया। बारकोट से 21 प्रवासी श्रमिक उत्तरप्रदेश के फतेहपुर जाने के लिए निकले हैं। सोमवार की रात को वे वेदव्यास से रांची रोड जाने के बजाय राउरकेला की ओर आ गए थे। यहां बिरसा चौक में पुलिस के द्वारा रोका गया तथा उन्हें बस से भिजवाने का प्रबंध किया गया था। बस जराईकेला सीमा होकर पश्चिम सिंहभूम में प्रवेश कर रही थी तभी पुलिस ने रोक लिया। इनका मेडिकल टेस्ट एवं पंजीकरण नहीं होने के कारण प्रवेश की अनुमति नहीं मिली जिस कारण उन्हें वापस राउरकेला लाकर छोड़ा गया। श्रमिक फिर पैदल वेदव्यास के लिए चले जहां से कोई वाहन मिलने पर रांची के लिए रवाना होने की बात श्रमिकों ने कही।

chat bot
आपका साथी