आत्मरक्षा में माशर्ल आर्ट का ज्ञान मददगार: त्रिपाठी

छेंड कॉलोनी में माशर्ल आर्ट कराटे बाक्सिग एवं किक बांक्सि

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 May 2019 11:25 PM (IST) Updated:Fri, 17 May 2019 06:39 AM (IST)
आत्मरक्षा में माशर्ल आर्ट का ज्ञान मददगार: त्रिपाठी
आत्मरक्षा में माशर्ल आर्ट का ज्ञान मददगार: त्रिपाठी

जागरण संवाददाता, राउरकेला : छेंड कॉलोनी में माशर्ल आर्ट कराटे, बाक्सिग एवं किक बांक्सिग का प्रशिक्षण देने वाली संस्था में फिट - फाइट ट्रेनिग सेंटर में कराटे बेल्ट ग्रेडिग परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसमें कराटे की यल्लो बेल्ट के लिए यह परीक्षा की गई थी। स्थानीय सैनिक भवन में हुई परीक्षा में कुल नौ प्रतिभागियों ने यह बेल्ट पहनने की दक्षता हासिल की।

इस परीक्षा के बाद बेल्ट प्रदान करने को लेकर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जनकल्याण संगठन के प्रमुख नरेंद्र त्रिपाठी मुख्य अतिथि थे। उन्होंने आत्मरक्षा में माशर्ल आर्ट के ज्ञान को मददगार बताया। वहीं इसके नियमित अभ्यास से तन सबल रहने के साथ दिमाग भी तरोताजा रहने की बात कही। अन्य लोगों में इंस्ट्रक्टर श्रीकांत कुमार ओझा, अजय लकड़ा, परमेश्वर समासी, टीका बहादुर शामिल थे।

chat bot
आपका साथी