जनता दल दिखा चुका है मिशन-120 का करिश्मा

ओडिशा में आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Mar 2019 11:01 PM (IST) Updated:Tue, 19 Mar 2019 11:01 PM (IST)
जनता दल दिखा चुका है मिशन-120 का करिश्मा
जनता दल दिखा चुका है मिशन-120 का करिश्मा

जगन्नाथ महतो, राउरकेला : ओडिशा में आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मिशन-120 का नारा दिया है। जिसमें 120 सीटों पर जीत दर्ज करने का करिश्मा भाजपा कर पाएगी या नहीं, इसका पता तो चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद ही चल सकेगा। लेकिन ओडिशा में मिशन-120 का करिश्मा दिवंगत मुख्यमंत्री बीजू पटनायक के नेतृत्व में जनता दल दिखा चुका है। यह करिश्मा हुआ था सन 1990 के विधानसभा चुनाव में। इस चुनाव में जनता दल ने विधानसभा की कुल 147 सीटों में से 139 सीटों पर चुनाव लड़ा था। जिसमें जनता दल ने 123 सीटों पर जीत हासिल की थी।

पूरे राज्य में जनता दल की इस लहर का असर सुंदरगढ़ जिला में भी देखा गया था। इस जिले में सात में से छह सीटों पर जनता दल के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की थी। जिसमें एकमात्र बणई विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी तथा वर्तमान केंद्र सरकार में जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम ने जीत दर्ज कर जनता दल की आंधी को थामा था।

सन् 1990 : सुंदरगढ़ जिले के विजेता विस प्रत्याशी , दल व उन्हें मिले वोट:

1. सुंदरगढ़ सदर (सामान्य)- भारतेंद्र शेखरदेव- जनता दल- 51098

2. तलसरा (एसटी)- रंजीत भितरिया- जनता दल- 29925

3.राजगांगपुर (एसटी)- मंगला किसान- जनता दल- 40674

4.बीरमित्रपुर (एसटी)- सत्यनारायण प्रधान- जनता दल- 21901

5. राउरकेला (सामान्य)- दिलीप राय- जनता दल- 76520

6. रघुनाथपाली (एसटी)- रवि देहुरी- जनता दल- 35611

7. बणई (एसटी)- जुएल ओराम - भाजपा- 25921

chat bot
आपका साथी