शरीर को स्वस्थ रखने परिश्रम जरूरी : चौधरी

विद्यार्थियों को शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने के उद्देश्य से हेमगिर में ब्लॉक स्तरीय इंडिया फ्रीडम रन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Sep 2020 11:14 PM (IST) Updated:Sun, 20 Sep 2020 11:14 PM (IST)
शरीर को स्वस्थ रखने परिश्रम जरूरी : चौधरी
शरीर को स्वस्थ रखने परिश्रम जरूरी : चौधरी

जासं, राउरकेला : विद्यार्थियों को शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने के उद्देश्य से हेमगिर में ब्लॉक स्तरीय इंडिया फ्रीडम रन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत गर्जन बहाल उच्च विद्यालय से हुई। मुख्य अतिथि भेषज पटेल महाविद्यालय के अध्यक्ष सुशील चौधरी ने शरीर को स्वस्थ एवं मजबूत बनाने के लिए व्यायाम तथा शारीरिक परिश्रम पर जोर दिया। इसके बाद स्कूल से मुख्य मार्ग तक रैली निकाली गई। कार्यक्रम में गर्जन बहाल हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक पूर्ण चंद्र प्रधान, ब्लॉक प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा, मानिकेश्वरी हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक सहदेव महाकुल, सीआरसीसी तथा संघ के उपाध्यक्ष सुब्रत पटेल सहित शिक्षक-शिक्षिका के साथ खेल शिक्षक शामिल हुए। शिक्षक अशोक अग्रवाल ने इस कार्यक्रम का संचालन किया।

chat bot
आपका साथी