पुस्तक मेला, लोककला महोत्सव व पुष्प प्रदर्शनी 21 से

जिला संस्कृति परिषद एवं जिला प्रशासन की ओर से स्थानीय सिविक सेंटर मैदान में जिला स्तरीय पुस्तक मेला लोककला महोत्सव एवं पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 Feb 2020 11:26 PM (IST) Updated:Mon, 17 Feb 2020 11:26 PM (IST)
पुस्तक मेला, लोककला महोत्सव व पुष्प प्रदर्शनी 21 से
पुस्तक मेला, लोककला महोत्सव व पुष्प प्रदर्शनी 21 से

संवाद सूत्र, सुंदरगढ़ : जिला संस्कृति परिषद एवं जिला प्रशासन की ओर से स्थानीय सिविक सेंटर मैदान में जिला स्तरीय पुस्तक मेला, लोककला महोत्सव एवं पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। आगामी 21 फरवरी से 25 फरवरी तक चलने वाले इस कार्यक्रम के संबंध में जिला संस्कृति अधिकारी अनिल केरकेटटा ने बताया कि इस मेले में सौ से अधिक स्टाल सहित 60 से अधिक पुस्तक प्रकाशक एवं विक्रेता शामिल होंगे तथा पुस्तकों की प्रदर्शनी के साथ बिक्री की जाएगी। पुष्प प्रदर्शनी में उन्नत किस्म के फूल प्रदर्शित किए जाएंगे तथा उनके रखरखाव एवं पौधरोपण के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसमें जिले भर के सरकारी, गैर सरकारी संस्थान एवं व्यक्ति भाग लेंगे। लोककला महोत्सव में प्रत्येक शाम विभिन्न कला संस्थान के कलाकार गीत, संगीत व नृत्य के साथ हस्तकला एवं शिल्प का भी प्रदर्शन करेंगे।

chat bot
आपका साथी