भाजपा ने गिनाई आयुष्मान की खूबियां

भाजपा ने केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना को राज्य की

By JagranEdited By: Publish:Fri, 28 Sep 2018 11:41 PM (IST) Updated:Fri, 28 Sep 2018 11:41 PM (IST)
भाजपा ने गिनाई आयुष्मान की खूबियां
भाजपा ने गिनाई आयुष्मान की खूबियां

जागरण संवाददाता, राउरकेला :

भाजपा ने केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना को राज्य की बीजू स्वास्थ्य योजना से बेहतर बताया है। इस परिप्रेक्ष्य में शुक्रवार की शाम सेक्टर-3 भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में भाजपा नेताओं ने आयुष्मान भारत योजना की खूबियां गिनाई। साथ ही राज्य लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा मिलने का दावा किया। जबकि बीजू स्वास्थ्य योजना में कमियां गिनाते हुए इसे मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का चुनावी स्टंट बताया।

भाजपा के जिलाध्यक्ष जगबंधु बेहरा, राज्य कार्यकारिणी सदस्य निहार राय, वरिष्ठ नेता रमेश बरसुआंवाले, दिलीप दाश व भगवान राउत की उपस्थिति में बताया गया कि इन दिनों मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की कुर्सी डांवाडोल होने में लगी है। उन्होंने अपनी कुर्सी बचाने के लिए बीजू स्वास्थ्य योजना शुरू की है। जो चुनावी स्टंट से ज्यादा कुछ नहीं है। राज्य में स्वास्थ्य सेवा की हालत कैसी है, यह किसी से छिपी नहंीं है। 70 प्रमुख अस्पतालों में से 18 में आपरेशन थियेटर तक नहीं है। कहीं पर विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं हैं तो किसी अस्पताल में आइसीयू नहीं है। गंभीर रूप से बीमार बाहरी राज्यों के अस्पतालों पर निर्भर हैं। बीजू स्वास्थ्य योजना में ऐसे मरीजों के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई आयुष्मान भारत योजना में ओडिशा को शामिल करने से राज्य के लोगों को अधिक स्वास्थ्य सेवा मिल सकेगी। इसे ध्यान में रखते हुए भाजपा ने ओडिशा को भी इस योजना में शामिल करने की मांग को लेकर राज्यपाल का ध्यान आकर्षित कराने के लिए दस्तखत अभियान भी शुरू किया है।

chat bot
आपका साथी