धूमधाम से की गई भगवान अयप्पा की पूजा

जागरण संवाददाता, बंडामुंडा : बंडामुंडा बी-सेक्टर स्थित बालाजी मंदिर परिसर में भगवान अयप्पा क

By Edited By: Publish:Tue, 06 Dec 2016 03:09 AM (IST) Updated:Tue, 06 Dec 2016 03:09 AM (IST)
धूमधाम से की गई भगवान अयप्पा की पूजा

जागरण संवाददाता, बंडामुंडा : बंडामुंडा बी-सेक्टर स्थित बालाजी मंदिर परिसर में भगवान अयप्पा की विशेष पूजा धूमधाम से की गई। इस दौरान काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। पूजा का आयोजन अयप्पा पूजा समिति बंडामुंडा की ओर से किया गया था। इसमें पूरे विधि विधान के साथ प्रसाद बनाया गया और यहां काफी संख्या में उपस्थित लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर पूजा स्थल को भव्य तरीके से सजाया गया था। विशाखापटनम से आये अयप्पा स्वामियों ने पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना की।

chat bot
आपका साथी