54 कैदी समेत जिले में मिले 88 नए कोरोना मरीज

राउरकेला स्पेशल जेल में 54 कोरोना मरीजों के साथ शुक्रवार को 88 नए कोरोना मरीज की पहचान हुई है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 11:46 PM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 11:46 PM (IST)
54 कैदी समेत जिले में मिले 88 नए कोरोना मरीज
54 कैदी समेत जिले में मिले 88 नए कोरोना मरीज

जासं, राउरकेला : राउरकेला स्पेशल जेल में 54 कोरोना मरीजों के साथ शुक्रवार को 88 नए कोरोना मरीज की पहचान हुई है। इन्हें मिलाकर सुंदरगढ़ जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 2805 हो गई है। जिनमें से 1700 से अधिक मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 21 मरीजों की मौत हो चुकी है।

राउरकेला स्पेशल जेल में कोरोना मरीज मिलने के बाद सौ कैदियों का कोविड टेस्ट किया गया था। इनमें से 54 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मंगलवार को भी 60 कैदियों का स्वाब टेस्ट किया गया था जिसमें 48 पॉजिटिव पाए गए थे। इससे पहले भी जेल से 17 कैदी कोरोना संक्रमित मिले थे। सभी कैदियों को जेल में ही क्वारंटाइन में रखकर इलाज किया जा रहा है। अन्य नए मरीजों में राजगांगपुर से 35 वर्षीय पुरुष, सेक्टर-1 से 52 वर्षीय पुरुष, 40 वर्षीय पुरुष, 44 वर्षीय महिला, 35 वर्षीय महिला, 18 वर्षीय पुरुष, 13 वर्षीय बालिका, 31 वर्षीय महिला पॉजिटिव हैं। सुंदरगढ़ से 48 वर्षीय महिला, 8 वर्षीय बालिका, जगदा राउरकेला से 57 वर्षीय महिला, झीरपानी से 49 वर्षीय महिला, उज्जवलपुर से 45 वर्षीय महिला, बीरकेरा से 36 वर्षीय पुरुष, 30 वर्षीय पुरुष 29 वर्षीय महिला, 31 वर्षीय पुरुष, 43 वर्षीय महिला, 46 वर्षीय महिला भी पॉजिटिव पाए गए हैं जिनका इलाज चल रहा है।

chat bot
आपका साथी