सुंदरगढ़ जिले में कोरोना के 83 नए मामले

सुंदरगढ़ जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Jul 2020 10:58 PM (IST) Updated:Thu, 09 Jul 2020 10:58 PM (IST)
सुंदरगढ़ जिले में कोरोना के 83 नए मामले
सुंदरगढ़ जिले में कोरोना के 83 नए मामले

जागरण संवाददाता, राउरकेला : सुंदरगढ़ जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। गुरुवार को विभिन्न क्षेत्रों से 83 नए मरीजों की पहचान हुई है। इनमें चार कोरोना योद्धा एवं तीन गर्भवती महिलाएं भी शामिल हैं। सभी मरीज क्वारंटाइन थे। सभी को इलाज के लिए कोविड अस्पताल भेजा गया है। इसके साथ ही सुंदरगढ़ जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर 554 हो गई है।

बंडामुंडा सी सेक्टर के 33 वर्षीय पुरुष अमेरिका से आया था एवं राधिका क्वारंटाइन सेंटर में उसे रखा गया था। बीपीयूटी क्वारंटाइन सेंटर से पॉजिटिव मिले गंगाधरपाली का 38 वर्षीय पुरुष हरियाणा से, सेक्टर-21 ए ब्लाक का 32 वर्षीय युवक मुंबई से, गोपबंधुपाली का 43 वर्षीय युवक झारखंड से, 18 वर्षीय पुरुष झारखंड से, सेक्टर-16 तुमकेला का 30 वर्षीय युवक बिहार से, जोबा पानपोष बिसरा की 48 वर्षीय मिहला केरल से आकर यहां रह रही थी।

गनुआ क्वारंटाइन सेंटर से पॉजिटिव पाए गए 28 वर्षीय सीआइएसएफ जवान महाराष्ट्र से, 39 वर्षीय पुरुष झारखंड से, 23 वर्षीय युवक बिहार से, 58 वर्षीय पुरुष झारखंड से लौटा था एवं उन्हें खांसी की शिकायत थी। तुलसीकानी बिसरा क्वारंटाइल सेंटर से मिले पांच पॉजिटिव मरीजों में सभी पुरुष हैं। इनमें दो हैदराबाद से, एक तमिलनाडु से तथा दो मुंबई से लौटे थे। कादोबाहल हाईस्कूल क्वारंटाइन सेंटर से मिले पांच पुरुष व एक महिला में तीन बिहार से तथा दो हरियाणा से आए थे।

वहीं पूर्व मरीजों के संपर्क में आकर संक्रमित लोगों में आरएस कॉलोनी बंडामुंडा के पांच लोग शामिल हैं इनमें दो पुरुष एवं तीन महिलाएं हैं। बीपीयूटी में संपर्क में आकर संक्रमित लोगो में सेक्टर-16 के दो पुरुष हैं। होम क्वारंटाइन के दौरान संक्रमित सेक्टर-17 की दो महिलाएं व एक पुरुष हैं। सेक्टर-16 में मिले दो पुरुष भी संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। हाइटेक अस्पताल की एक महिला एवं एक पुरुष भी होम क्वारंटाइन में थे तथा संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। संक्रमित होने वाले चार कोरोना योद्धा में से सेक्टर-17 के एक पुरुष, बीपीयूटी की एक महिला एवं दो डीएमएफ हाउस कीपिंग महिला स्टाफ शामिल हैं। होम क्वारंटाइन में रहने वाली सिविल टाउनशिप की दो, सेक्टर-7 की एक गर्भवती महिला भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। गोपबंधनगर व ट्रैफिक गेट के कोरोना पॉजिटिव का किसी से संपर्क या कोई यात्रा संबंधित रिकार्ड नही है।

chat bot
आपका साथी