जिला परिषद समेत 4216 पदों के लिए 7 हजार 317 प्रत्याशी

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला परिषद सरपंच समिति सदस्य एवं वार्ड मेंबर के 4 हजार 216 पदों के लिए नामांकन पत्रों की जांच के बाद सूची जारी कर दी गई है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Jan 2022 09:47 PM (IST) Updated:Mon, 24 Jan 2022 09:47 PM (IST)
जिला परिषद समेत 4216 पदों के लिए 7 हजार 317 प्रत्याशी
जिला परिषद समेत 4216 पदों के लिए 7 हजार 317 प्रत्याशी

जागरण संवाददाता, राउरकेला : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला परिषद, सरपंच, समिति सदस्य एवं वार्ड मेंबर के 4 हजार 216 पदों के लिए नामांकन पत्रों की जांच के बाद सूची जारी कर दी गई है। चार हजार 869 वार्ड सदस्य, 438 सरपंच, 1 हजार 223 पंचायत समिति तथा 202 जिला परिषद सदस्य पद के लिए कुल 7 हजार 732 नामांकन पत्र दाखिल किया गया था। इसमें से 322 वार्ड सदस्य, 36 सरपंच, 55 समिति सदस्य व दो जिला परिषद सदस्य समेत कुल 415 नामांकन रद किए गए एवं 7 हजार 317 नामांकन वैध हैं। अब 4 हजार 547 वार्ड सदस्य, 1402 सरपंच, 1168 पंचायत समिति सदस्य एवं 200 जिला परिषद के प्रत्याशियों का नामांकन कायम हैं। सोमवार को नामांकन वापसी के बाद 25 जनवरी को अंतिम सूची जारी की जाएगी। पानपोष अनुमंडल के कुआरमुंडा, बिसरा, नुआगांव एवं लाठीकटा ब्लॉक के नौ जिला परिषद जोन में 52 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था जिसमें से दो नामांकन रद किए गए हैं। 50 नामांकन अब भी कायम हैं। बिसरा क व ख जोन से नौ प्रत्याशी हैं। बिसरा क जोन से निर्दलीय चयर महतो, निरुपमा साहू, भुवनेश्वर द्विवेदी, सुकराम कुम्हार, भाजपा के तपन कुमार स्वाईं, माकपा के प्रदीप गौड़, कांग्रेस के सुशील कुमार किडो, बीजद के हालू मुंडारी एवं झामुमो के लेथा तिर्की हैं जबकि बिसरा ख से बीजद की दसमी मिज, कांग्रेस की दुगी मिज, निर्दलीय मुक्तिलता खाखा, झामुमो की सावित्री ओराम, माकपा की लक्ष्मी लकड़ा हैं। लाठीकटा क से माकपा के दशरु किसान, भाजपा के दाशरथी किसान, बीजद के भुवनु कुजूर, कांग्रेस के जोसफ खेस, लाठीकटा ख जोन से निर्दलीय मीरा देई तिर्की, भाजपा की मुनी वार्ला, कांग्रेस की सुमित्रा ओराम, बीजद की संयुक्ता विदु का पर्चा वैध पाया गया है। लाठीकटा ग जोन से निर्दलीय इंदुमति तांती, मधुसूदन सिंह, सुनीत मोहन तिर्की, कांग्रेस के तन्मय कुमार सेठी, बीजद के त्रिलोकनाथ सिंह, भाजपा के बुद्धदेव सिंह, झामुमो के भीमचरण मुर्मू, माकपा के हृदयानंद यादव एवं विनोद केरकेटटा का नामांकन कायम है। कुआरमुंडा क जोन से झामुमो के अग्नेल टोप्पो, भाजपा के केशव सिंह, बीजद के नोविल कुमार केरकेटटा, कांग्रेस के बेंजामिन एक्का मैदान में हैं। कुआरमुंडा ख से निर्दलीय पीयूस केरकेटटा, भाजपा की वंदना बेक, कांग्रेस के वीरेन्द्र कुजूर, बसपा के विश्वनाथ तिर्की एवं बीजद के राजेन्द्र कुजूर का नामांकन वैध है। नुआगांव क सीट से झामुमो की अनीमा टोप्पो, बीजद की ज्योति दलसरा टेटे, कांग्रेस की दुर्गी ओराम, भाजपा की विनीता कंडूलना, नुआगांव ख जोन से कांग्रेस की अनीता खलको, निर्दलीय मोनिका लकड़ा, भाजपा की संजिता किस्पोटा, कांग्रेस की सुचिता लुगून, बीजद की सुशीला टोप्नो चुनाव मैदान में हैं। इस बार चुनाव में 10 लाख 84 हजार 652 मतदाता 35 जिला परिषद सदस्य, 279 सरपंच, 279 समिति सदस्य एवं 3 हजार 623 वार्ड सदस्यों का चयन करेंगे।

chat bot
आपका साथी