आरएसपी के विभिन्न शॉप के कर्मचारी सम्मानित

राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) के शॉप्?स (मैकेनिकल) विभाग के कर्मचारियों के लिए मुख्य महा प्रबंधक (मैकेनिकल) कार्यालय में विशेष पुरस्कार समारोह आयोजित किया गया । जिसमें मुख्य महा प्रबंधक (मैकेनिकल) एके श्रीवास्तव ने समारोह की अध्यक्षता की । इस अनुकरणीय योगदान के लिए शॉप्स (मैकेनिकल) और शॉप्स रिपेयर शॉप्?स (मैकेनिकल) के 20 कर्मचारियों को विशेष उत्कर्ष पहल के तहत पुरस्कार प्रदान किए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 05 Oct 2019 11:05 PM (IST) Updated:Tue, 08 Oct 2019 06:40 AM (IST)
आरएसपी के विभिन्न शॉप के कर्मचारी सम्मानित
आरएसपी के विभिन्न शॉप के कर्मचारी सम्मानित

जागरण संवाददाता, राउरकेला : राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) के शॉप्स (मैकेनिकल) विभाग के कर्मचारियों के लिए मुख्य महाप्रबंधक (मैकेनिकल) कार्यालय में विशेष पुरस्कार समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य महाप्रबंधक (मैकेनिकल) एके श्रीवास्तव ने समारोह की अध्यक्षता की। इस अनुकरणीय योगदान के लिए शॉप्स (मैकेनिकल) और शॉप्स रिपेयर शॉप्स (मैकेनिकल) के 20 कर्मचारियों को विशेष उत्कर्ष पहल के तहत पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर महाप्रबंधक कार्मिक - सीआइएससी और एमपीसी धीरेंद्र मिश्रा, महाप्रबंधक शॉप्स आरएस (एम) समीर महापात्रा, महाप्रबंधक शॉप्स मैकेनिकल शेखर नारायण, महाप्रबंधक एचआरडी विश्वजीत साहू और विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। इस अवसर पर एके श्रीवास्तव ने कर्मचारियों से और अधिक अभिनव विचार रखने और संयंत्र के सुचारू उत्पादन प्रवाह को बनाए रखने के लिए चुनौतीपूर्ण कार्य करने का आग्रह किया। जिन परियोजनाओं के लिए उन्हें सम्मानित किया गया था। उनमें आर-1 और आर- 2 बियरिग हाउसिग आयु को बढ़ाना और डिजाइन विकास और एचएसएम की संशोधित थ्रस्ट प्लेट के निर्माण से रोलिग रेट में सुधार करना था। जो कि हॉट स्ट्रिप मिल के लिए किया गया था। जबकि ब्लास्ट फर्नेस-1 के डीई प्रणाली के फ्लूइड कपलिग को प्रतिस्थापित करने हेतु कपलिग और शाफ्ट का डिजाइन, डेवलपमेंट , मैन्युफैक्चरिग और कमीशन ब्लास्ट फर्नस के लिए किया गया था। समारोह के दौरान एके श्रीवास्तव ने भारत सरकार के एमएसएमई मंत्रालय द्वारा प्रस्तावित सीएनसी योजना कौशल संवर्धन प्रशिक्षण पाठ्यक्रम को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए शॉप्स (मैकेनिकल) और शॉप्स (आरएस-एम) के आठ कर्मचारियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन संजीव कुमार बेहरा, उपप्रबंधक कार्मिक- सीएमजीएस और एमपीसी ने किया।

chat bot
आपका साथी