धर्म परायण शांति देवी का निधन

जागरण संवाददाता, बीरमित्रपुर : पूर्व नगरपाल व श्रमिक नेता स्व. एनके मिश्रा की पत्नी धर्म परायण महिला

By Edited By: Publish:Sun, 07 Feb 2016 06:31 PM (IST) Updated:Sun, 07 Feb 2016 06:31 PM (IST)
धर्म परायण शांति देवी का निधन

जागरण संवाददाता, बीरमित्रपुर : पूर्व नगरपाल व श्रमिक नेता स्व. एनके मिश्रा की पत्नी धर्म परायण महिला शांति देवी (81) का शनिवार को निधन हो गया। बड़ी संख्या में लोग बीरमित्रपुर स्थित उनके निवास पर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार वालों के प्रति संवेदना प्रकट की। इलाहाबाद में उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा।

धर्मपरायण शांति देवी महीने भर से बीमार थी एवं उनका इलाज हाईटेक मेडिकल कालेज अस्पातल में चल रहा था। शनिवार की दोपहर करीब 1.20 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। वे अपने पीछे चार बेटे अशोक मिश्रा, जयदीप मिश्रा, संजय मिश्रा व संदीप मिश्रा का भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं। निधन की सूचना पर गांगपुर लेवर यूनियन के नेता निरंजन साहू, बी पाणीग्राही, पूर्व पार्षद जगदीश अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और श्रद्धांजलि दी। पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए इलाहबाद ले जाया गया।

chat bot
आपका साथी