पढ़ाई के लिए मां ने डांटा तो घर छोड़ कर भागा

जागरण संवाददाता, राउरकेला : एक मां छह दिनों से दर-दर भटक रही है। आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले र

By Edited By: Publish:Tue, 28 Jul 2015 06:50 PM (IST) Updated:Tue, 28 Jul 2015 06:50 PM (IST)
पढ़ाई के लिए मां ने डांटा तो घर छोड़ कर भागा

जागरण संवाददाता, राउरकेला : एक मां छह दिनों से दर-दर भटक रही है। आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे। उसे क्या पता था कि पढ़ाई के लिए बेटे को लगाई गई डांट इतनी महंगी पड़ेगी। घर में छह दिन से खाना नहीं बन रहा। मां बेटे को तलाशने के लिए फोटोग्राफ लेकर इधर-उधर भटक रही है। मामला बंडामुंडा स्थित कोयलागेट का है। धना देवी नाम की महिला ने अपने 14 वर्षीय बेटे विधा चरण को डांट दिया। बेटे का पढ़ाई में मन नहीं लग रहा था। वह स्कूल जाने की बजाय दोस्तों के साथ घूमता था। पिता की मौत पहले ही हो चुकी थी। परिवार के भरण-पोषण का जिम्मा मां के कंधे पर था। सोचा बच्चे पढ़-लिख जाएंगे तो शायद गरीब दूर हो जाए। इसी उम्मीद में उसने अपने बेटे को पढ़ाई के लिए डांट दिया। बेटा उसी दिन घर छोड़कर चला गया। अब पूरा परिवार उसकी तलाश कर रहा है। मामले में अब तक पुलिस के सामने शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

chat bot
आपका साथी